Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच टीम

Ads

Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच टीम

  • Reported By: Prashant Sahare

    ,
  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 02:02 PM IST

Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच टीम /image: IBC24 file

HIGHLIGHTS
  • सरपंच-सचिव पर लाखों के गबन का आरोप
  • आवास के नाम पर ₹500-500 वसूली का दावा
  • जांच के लिए टीम गठित

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। Chhattisgarh Panchayat Corruption News: जिले के छुईखदान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया है जबकि जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता। मामले की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है और जांच टीम भी गठित कर दी गई है।

सरपंच सचिव फर्जी तरीके से निकाल रहे राशि (Chhuikhadan Gram Panchayat Scam)

Chhattisgarh Panchayat Corruption News: ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बघमर्रा के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल से पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आया पैसा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है। पंच पंचम राम चंदेल का आरोप है कि मुरुम गिराने के नाम पर फर्जी बिल के जरिए पैसा निकाल लिया गया…जबकि दो साल में एक भी ट्रिप मुरुम नहीं डाली गई। नाली की सफाई के नाम पर तीन से चार लाख रुपए निकाले गए लेकिन नाली आज तक साफ नहीं हुई। स्कूल में वाटर कूलर लगाने के लिए स्वीकृत राशि भी निकाल ली गई, मगर स्कूल में कोई कूलर नहीं लगा।

सरपंच आवास काटने की देता है धमकी (Sarpanch Secretary Scam)

Chhattisgarh Panchayat Corruption News: इतना ही नहीं, बगमर्रा में एक लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली भी अधूरी है…न मुरुम डाली गई, न गिट्टी…फिर भी पूरा भुगतान निकाल लिया गया। पंच का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच धमकी देता है। आवास काटने और अन्य योजनाओं से नाम हटाने की बात कहकर ग्रामीणों को डराया जाता है। जनवरी महीने में नाले की सफाई के नाम पर मजदूरों से 250-250 रुपए तक वसूले गए…जबकि जेसीबी से कोई काम नहीं कराया गया। पंच पंचम राम चंदेल के मुताबिक… कुल मिलाकर आठ से दस लाख रुपए के गबन की आशंका है।

आवास के नाम पर वसूले 500-500 रुपए (Khairagarh Sarpanch Corruption News)

वहीं उपसरपंच अंजीता बंजारे ने भी सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुक्तिधाम निर्माण, कचरा प्रबंधन, नाली सफाई और स्कूल की छत मरम्मत जैसे कार्य सिर्फ कागजों पर पूरे दिखाए गए हैं, जबकि हकीकत में कोई काम नहीं हुआ। स्कूल की मरम्मत न होने से बच्चों को पंचायत भवन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जहां जगह भी पर्याप्त नहीं है। उपसरपंच का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में नाम आने के बावजूद ग्रामीणों से 500-500 रुपए की अवैध वसूली की गई…लेकिन उनके बैंक खाते अब तक योजना में दर्ज नहीं किए गए।

Chhattisgarh Panchayat Scam इस पूरे मामले में जब जनपद पंचायत छुईखदान की सीईओ केश्वरी देवांगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। इसका लिखित रूप में शिकायत भी हुआ है, जिसकी हमारे यहां जांच टीम गठित करके जांच कराया गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” सीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी ग्रामीणों को किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया है… क्योंकि मामला जांच के दायरे में है और रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें

 

ग्राम पंचायत में किस तरह के घोटाले के आरोप लगे हैं?

ग्रामीणों ने विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल के जरिए राशि निकालने और काम अधूरा या नहीं होने के आरोप लगाए हैं।

सरपंच और सचिव पर कितने रुपये के गबन का आरोप है?

पंच के अनुसार करीब 8 से 10 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर क्या आरोप है?

उपसरपंच के आरोप के मुताबिक, सूची में नाम आने के बावजूद कुछ ग्रामीणों से 500-500 रुपये लिए गए, लेकिन उनके बैंक खाते योजना में दर्ज नहीं किए गए।

मामले में प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

शिकायत मिलने के बाद जांच टीम गठित की गई है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला कहां का है?

मामला छुईखदान जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बघमर्रा से जुड़ा है।