Chhattisgarh Promotion Order | Photo Credit: IBC24
बेमेतरा: Chhattisgarh Promotion Order छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। (CG Govt Employees Promotion)
Chhattisgarh Promotion Order कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में कार्यरत 7 सहायक ग्रेड-03 को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-6 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 2400) में पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में सूरज प्रसाद सोनी, वर्षा राजपूत, ईश्वरदास वैष्णव, दिनेश कुमार पटेल, सुमन पाण्डे, तुलसी राम देवांगन एवं विनोद राऊतिया शामिल हैं।
इसी प्रकार विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 4 भृत्यों को सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-4 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1900) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में अनंत कुमार, कृष्ण कुमार डहरिया, श्री परमानंद यादव एवं राहुल कुर्रे हैं। इन सभी 11 कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज पदोन्नत हुए 11 कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि पदोन्नति शासन द्वारा आपके कार्य, सेवा और वरिष्ठता का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से कहा कि नवीन पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सेवा, समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए विनम्र व्यवहार और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।