Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: पेट्रोल 12.90 रुपए प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमत में भी हुआ ताबड़तोड़ इजाफा, रेट सुनकर लोग बोले- अब नहीं आने वाले अच्छे दिन / Image: AI Generated
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर आग लग गई है। कच्चे तेल के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। क्रुड ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर फिर से घरेलू बाजार में दिखने लगा है, जो आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। तेल के दाम में तेजी से इजाफा होने के चलते दैनिक उपभोग की चीजें भी महंगी होती जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज यानि 08 सितंबर 2026 से लागू कर दी गई है।
Petrol Diesel Price Today 08 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में सीधे 12.90 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि डीजल 3.72 रुपए महंगा हो गया है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 345.87 रुपए से बढ़कर 358.77 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल के लिए अब वाहन मालिकों को 378.05 रुपए के बजाए 381.77 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा।
बता दें कि शुक्रवार को हुई पिछली समीक्षा में, सरकार ने डीज़ल की कीमत में 3.74 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और पेट्रोल की कीमत में 3.13 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। दूसरी ओर सरकार ने हाल ही में रसोई गैस की कीमत में 51 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की थी। ऐसे में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को मद्देनजर सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “जब हम ईरान के साथ युद्ध जीत लेंगे, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से गिरेंगी, जैसे बाकी चीजें गिर रही हैं। पहले दाम 3 डॉलर प्रति गैलन और फिर 2 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ जाएंगे।” उन्होंने अमेरिका के इस रुख को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। उन्होंने जोड़ा, यह सब बहुत जल्द होगा और ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।