Meerut Latest News: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, बच्चे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान, परिवार से लेकर स्कूल स्टाफ तक रह गया सन्न

Ads

Meerut Latest News: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, बच्चे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान, परिवार से लेकर स्कूल स्टाफ तक रह गया सन्न

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 08:54 AM IST

Meerut Latest News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 13 वर्षीय छात्र की मौत
  • वॉशरूम में बेहोश मिला
  • हार्ट अटैक की आशंका

मेरठ: Meerut Latest News उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहयां एक 13 साल के छात्र की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र बाथरूम गया था, जिसके बाद वो वहां से बाहर नहीं निकला। काफी खोजबीन के बाद बाद छात्र बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

Meerut Latest News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मवाना थाना क्षेत्र के बसंत वैली पब्लिक स्कूल का है। छात्र की पहचान कलावदा रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा का पुत्र कुनाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुनाल को ई रिक्शा वाला लेने के लिए स्कूल के बाहर खड़ा था। काफी देर बीत जाने के बाद वो इंतजार करता ही रहा। लेकिन जब इसके बाद भी कुनाल बाहर नहीं निकला तो वो स्कूल के अंदर चला गया।

तलाश करने लगा चालक

चालक ने पहले तो स्कूल में उसकी खोजबीन की। लेकिन जब वहां भी नहीं मिला। इसी बीच एक बच्चे ने बताया कि कुनाल वाशरूम की ओर गया था। इसके बाद चालक ने स्कूल स्टाफ के साथ वॉशरूम में पहुंचा। वहां दरवाजा बंद था। जिससे चालक के शक हुआ। जिसके बाद स्कूल स्टाफ छत के रास्ते ऊपर पहुंचा और अंदर झांककर देखा। कुनाल जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया और छात्र को बाहर निकाला गया। वह बेहोश था और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। स्कूल की ओर से तुरंत उसके परिवार को सूचना दी गई।

डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

जान​कारी मिलते ही कुनाल के परिजन स्कूल पहुंचे और बेटे को निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार उसे मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने अचानक हार्ट अटैक आने को मौत की वजह बताया है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के बसंत वैली पब्लिक स्कूल में।

मृत छात्र की पहचान क्या है?

कलावदा रोड निवासी धर्मेंद्र शर्मा का पुत्र कुनाल।

छात्र को कहाँ पाया गया?

स्कूल के वॉशरूम में बेहोशी की हालत में।

ताजा खबर