Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, सरकारी बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, अंबिकापुर में कार-ट्रक भिड़ंत में उखड़ी सांसें

Chhattisgarh Road Accident: गरियाबंद में आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, सरकारी बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, अंबिकापुर में कार-ट्रक भिड़ंत में उखड़ी सांसें

Chhattisgarh Road Accident /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 10, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: June 10, 2026 10:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
  • मृतक की पहचान नागपुर निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है
  • एनएच-130 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा रहें है। इसी बीच गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नागपुर निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है। जो पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर था।

आबकारी विभाग की गाड़ी से हुआ बड़ा हादसा

Chhattisgarh Road Accident जानकारी के अनुसार, घटना गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नहर गांव के पास हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि अस्पताल लाते ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे को आबकारी विभाग की सरकारी बोलेरो वाहन ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की दुर्घटना के वक्त सरकारी वाहन में आबकारी विभाग की पूरी टीम सवार थी जो रसेला से गरियाबंद की ओर लौट रही थी, तभी नहर गांव के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यवाही में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और सरकारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

अंबिकापुर में कार-ट्रक भिड़ंत

Chhattisgarh Road Accident अंबिकापुर- बिलासपुर मार्ग एनएच 130 पर भिट्ठिकला के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार के परखच्चे उड़ गए और घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। फ़िलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ये घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.