Chhattisgarh Road Accident: तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा पूरा परिवार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Chhattisgarh Road Accident: तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा पूरा परिवार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Chhattisgarh Road Accident: तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा पूरा परिवार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम Photo Creadit: IBC24 File
- कोरबा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता और 6 वर्षीय बेटे की मौत
- मां गंभीर हालत में ICU में भर्ती, चालक के नशे में होने का आरोप
- अभनपुर में भी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
कोरबा। Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। कोरबा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रजगामार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार (Korba Car Accident Today) परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय मासूम बेटे और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
Korba Car Accident Today प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मौहार गांव निवासी चैत राम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा राठिया और छह वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। डुमरडीह जंगल के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में मासूम दिशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चैत राम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चैत राम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं सुमित्रा राठिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में जारी है।
शराब के नशे में थे कार सवार लोग
Chhattisgarh Road Accident प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार लोग शराब के नशे में थे और बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। हादसे के बाद वे कुछ देर मौके पर रुके और फिर फरार हो गए। सूचना पर रजगामार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक चैत राम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।
अभनपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
इधर राजधानी के अभनपुर-रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेंद्र साहू, निवासी उपरपारा, अभनपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें

Facebook


