छत्तीसगढ़ : बस पलटने से तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
बस पलटने से तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, crime news, Chhattisgarh road accident news :
Raisen bus palti
जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : राजधानी लौटते ही सीएम भूपेश ने दिखाए सख्त तेवर, विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के माध्यम से डरा रही है भाजपा
उन्होंने बताया कि जिले के पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत गोंडी गांव के निकट बुधवार शाम यात्री बस पलट गई। इस हादसे में अनंत नागवंशी (55), देवानंद (25) और दिवाकर नागवंशी (22) की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : शहद देने वाली मधुमक्खी ने दी मौत! दो दर्जन लोग घायल, एक की मौत
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक बस आज शाम पत्थलगांव से अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी, जब यह गोंडी गांव के करीब पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस ने घायलों को पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Facebook


