Chhattisgarh Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया अचानक रद्द, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Chhattisgarh Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया अचानक रद्द, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Chhattisgarh Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया अचानक रद्द, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Chhattisgarh Train Cancelled. Image Source- IBC24

Modified Date: March 21, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: March 21, 2026 9:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • SECR ने 22 और 23 मार्च को कई ट्रेनों को रद्द किया
  • गर्डर हटाने के काम के कारण ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया
  • झारसुगुड़ा-गोंदिया ट्रेनें आंशिक रूप से संचालित रहेंगी

बिलासपुर: Chhattisgarh Train Cancelled अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसके चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

22 मार्च को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

Chhattisgarh Train Cancelled List रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

सोमवार (23 मार्च) को रद्द रहेंगी ये ट्रेन

इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।

रविवार को आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेन

22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।