Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कब होगी मानसून की एंट्री? 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का हाल
Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
West Bengal Weather Update Today| Photo Credit: AI
- अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना
- मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया
- प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
रायपुर। Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने और प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है।
गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून (Chhattisgarh Weather Update) 13 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। (CG Me Barish Kab Hogi)
Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जशपुर में 2 सेमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के केल्हारी में 1 सेमी, जशपुर के मनोरा में 1 सेमी और बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में आज मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें
- Jashpur ACB Action: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ प्रभारी SDO, पूर्व उपसरपंच से इस काम के बदले मांगे थे घूस
- US Iran War End: भारत में पेट्रोल-डीजल होगी सस्ती, अमेरिका-ईरान के बीच लागू हुआ MoU, जानें कैसे ख़त्म हुई 4 महीने की जंग?
- Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग
- IND vs AFG 2nd ODI: गिल-ईशान के बाद गुरनूर-अर्शदीप ने दिखाया शानदार खेल, भारत ने अफगानिस्तान को इतने रनों से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

Facebook


