रायपुर।CG Tranfer News:छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर के 11 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) और 30 सुपरवाइजर अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
CG Tranfer News: जारी आदेश के अनुसार रायपुर, सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का तबादला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विभाग ने कार्य व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।