8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘संजू के दुल्हनिया’, लक्षित झांझी करेंगे छॉलीवुड में एंट्री, जानें क्या है इसमें खास

Ads

8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “संजू के दुल्हनिया”, Chhattisgarhi film Sanju Ke Dulhania to release in theaters on July 8

  •  
  • Publish Date - July 5, 2022 / 09:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ी फि़ल्म संजू के दुल्हनिया छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में 8 जुलाई को रिलीज़ होगी। श्री शिवाय फि़ल्म्ज़ और रॉकेट एंटर्टेन्मेंट के बैनर तले बने इस फिल्म में बेहतर सिनेमेटोग्राफ़ी और संगीत का उपयोग किया गया है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

Read more : युवतियों ने सरेराह युवकों को पीटा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो 

वहीं इसके टीम की बात करें तो फि़ल्म संजू के दुल्हनिया की टीम बिल्कुल नई है। इस टीम के सभी सदस्य उच्च स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त, नए तकनीकों से सुसज्जित युवा टीम है जिनकी ऊर्जा और ताजग़ी देखते ही बनती है। इस फि़ल्म के निर्देशक हितेश कुमार देवांगन है जिन्होंने एमसीए की डिग्री लिया हुआ है साथ ही मुंबई और दिल्ली के अनेक सिनेमा और सीरीयल में बड़े प्रोडक्शन में काम भी किया है। गीतिका चंद्राकर इंजीनियर है जो इस फि़ल्म के निर्माता हैं। इन्होंने अपनी परम्परा संस्कृति को ध्यान में रखते हुए फि़ल्म का निर्माण किया है। इस फि़ल्म की कहानी और संवाद एडिशनल एस पी माहेश्वर नाग ने लिखा है। कपिल शर्मा शो फ़ेम कन्हैया ठाकुर पप्पू ने सुमधुर संगीत दिया है।

Read more :  ज्यादा देर तक करते हैं स्विमिंग, तो बढ़ सकती है परेशानी, जानें कैसे

इस फि़ल्म में छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता रजनीश झांझी के सुपुत्र लक्षित झांझी हीरो के बतौर अपनी पहली फि़ल्म में आ रहे है रजनीश झाँझी इस फि़ल्म में लक्षित के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। मॉडल गुंजन अग्रवाल भी इस फि़ल्म से डेब्यू कर रही हैं। इस फि़ल्म में मुख्य कलाकार रजनीश झांझी, उपासना वैष्णव,पुरन किरी,मंजु लता राठौर,विक्रम राज,पवन गुप्ता,सुखनंदन राठौर, नीलू गुप्ता, उपासना वैष्णव, दीपक मेरीया, किरण वर्मा, मोनिका जैन, पायल विशाल, अपूर्वा सिरमौर, ओमकार चौहान, अजीत सिंह, एम. आर. रवीश, लोकेश पटेल, प्रांजल राजपूत, संजय, गौरव साहू, सचिन सोनी, मनोज, कलाकारों ने अद्भुत अभिनय किया है।