पणजी, छह अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को गोवा के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
दाबोलिम हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं, गोवा की प्रभारी आतिशी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक ने केजरीवाल का स्वागत किया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आप के पास वर्तमान में गोवा विधानसभा में दो विधायक हैं।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल