Fake Ration Card Latest News: छत्तीसगढ़ में गरीबों के हक पर डाका! अपात्र लोग भी फर्जी तरीके से ले रहे सरकारी राशन, इन जिलों में बने सबसे ज्यादा संदिग्ध कार्ड, ऐसे हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ में गरीबों के हक पर डाका! अपात्र लोग भी फर्जी तरीके से ले रहे सरकारी राशन, Chhattisgarh’s Raigarh district has the highest number of fake ration cards

- रायगढ़, सक्ती, जांजगीर और सारंगढ़ जिलों में सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पाए गए।
- फिल्ट्रेशन में रायगढ़ जिले के 1.61 लाख सदस्य संदिग्ध पाए गए।
- राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, अधिकारी जांच में देरी का दे रहे हवाला।
रायगढ़ः Fake Ration Card Latest News: गरीब परिवारों के लिए योजनाएं संचालित कर सरकारें मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो अपात्र होने के बाद भी इन योजनाओं का लाभ उठाते हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इस तरह का खेल जारी है। अपात्रों का राशन कार्ड बनाने में संदिग्ध राशन कार्डों के मामले में रायगढ़ जिला टॉप 4 जिलों में शामिल है। इसके अलावा आसपास के तीन और जिले भी सुर्खियों में हैं। जानकर हैरत होगी कि रायगढ़ के अलावा जांजगीर चांपा सक्ति और सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में भी बड़े पैमाने पर राशन कार्ड बनाए गए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा फिल्ट्रेशन के बाद जारी किए गए आंकड़ों से ये मामला उजागर हुआ है। मामला सामने आने के बाद अब भाजपा-कांग्रेस जहां एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं तो वहीं अधिकारी मामले में जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
दरअसल, चुनावी साल में मतदाताओं को लुभाने के लिए रायगढ़ स्थित पूरे प्रदेश में जमकर राशन कार्डों का निर्माण किया गया। सिर्फ रायगढ़ जिले में ही राशन कार्डों की संख्या 3 लाख 36 हजार 341 पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि इसमें से 50 फ़ीसदी कार्ड अंत्योदय यानि की प्राथमिकता सूची के हैं। केंद्र सरकार को इन्हीं आंकड़ों पर संदेह हुआ, जिसके बाद राशन कार्डों का फिल्ट्रेशन किया गया। जांच में रायगढ़ जिले से जहां 1 लाख 61 हजार सदस्य संदिग्ध पाए गए तो वहीं पड़ोस के जिलों में भी आंकड़े कम आश्चर्यजनक नहीं हैं। केंद्र से मिले आंकड़ों के मुताबिक सक्ती जिले में सर्वाधिक 3 लाख 4850, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 40381, सारंगढ़ जिले में 1 लाख 66987, और रायपुर में 1 लाख 64 हजार 163 सदस्य संदिग्ध पाए गए हैं। यानी की सक्ती, जांजगीर, रायगढ़, और सारंगढ़ जिले ने गड़बड़ियों के मामले में राजधानी रायपुर को भी पीछे छोड़ दिया है।
ट्राइबल ब्लॉकों में सबसे ज्यादा संदिग्ध राशन कार्ड
Fake Ration Card Latest News: अगर रायगढ़ जिले पर नजर डालें तो जिले में ट्राइबल ब्लॉकों में सबसे ज्यादा संदिग्ध राशन कार्ड पाए गए हैं। जिले के खरसिया ब्लॉक में 36005, पुसौर ब्लाक में 25777, धरमजयगढ़ में 24430 और ले लूंगा मैं लगभग 14000 सदस्य संदिग्ध पाए गए हैं। आंकड़े सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहरा रही है तो वहीं भाजपा का कहना है कि सारा किया धरा कांग्रेस कार्यकाल का है। पूर्व कार्यकाल में जिस तरह से घपले घोटाले हुए संदिग्ध राशन कार्ड भी उसी की एक देन है। अगर मामले की जांच की जाती है तो बड़ी गड़बड़ियां उजागर होंगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इधर मामले में अधिकारी जांच जारी होने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से मिले निर्देश के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। क्योंकि आरआई, पटवारी अभी गिरदावरी में व्यस्त हैं, लिहाजा जांच में देरी हो रही है। खाद विभाग के द्वारा राशन कार्डों की जांच के बाद उनका सत्यापन किया जा रहा है। अगर कार्ड गलत पाए जाते हैं तो उन्हें सरेंडर किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ेंः-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड डेटा का फिल्ट्रेशन किया जा रहा है, जिससे अपात्र लोगों की पहचान हो रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh's Raigarh district has the highest number of fake ration cards
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm