डोंगरगढ़: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण के वक्त कांग्रेसियों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद थाने पहुंच गया है। जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के सामने गुटो में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ था।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमस्ता के सामने दूसरे गुट के लोगों ने धक्कामुक्की की थी। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर नाम नहीं होने की वजह से ये विवाद शुरू हुआ। फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। अब दोनों पक्षों ने शिकायत थाने में कर दी है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वे जांच कर रहे हैं।