CM भूपेश बघेल ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ, हर ब्लॉक में बनेंगे दो पार्क, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

कार्यक्रम में सिहावा विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,धमतरी महापौर विजय देवांगन,कलेक्टर पीएस एल्मा सहित जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद थे।

CM भूपेश बघेल ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ, हर ब्लॉक में बनेंगे दो पार्क, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: October 2, 2022 5:00 pm IST

RIPA lauch: रायपुर/धमतरी। सीएम भूपेश बघेल ने आज रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना रिपा का शुभारंभ किया। योजना के अनुसार सभी विकासखंड में 2 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। RIPA के लिए 6 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है।

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सहित धमतरी जिले में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रिपा का शिलान्यास वर्चुवल माध्यम से किया। जिसके लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम अछोटा में रखा गया था।

read more: दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा ​तोहफा, सरकार ने बोनस देने का किया ऐलान, खाते में आएंगे मोटी रकम

कार्यक्रम में सिहावा विधायक डाॅ लक्ष्मी ध्रुव,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,धमतरी महापौर विजय देवांगन,कलेक्टर पीएस एल्मा सहित जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद थे।

गौरतलब है कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रिपा के अंतर्गत जिले के धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड विकासखण्ड में 2-2 गोठान चिन्हांकित कर पार्क स्थापित किए जाएंगे और योजना अंतर्गत गोठान को केंद्र बिंदु में रखकर स्थानीय, शासकीय एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने तथा बाजार की संभावनाओं के आधार पर ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क में उद्यम स्थापित करने हेतु ग्रामीण युवाओं को अवसर मिलेगा।

read more: 7 हजार से ज्यादा शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने मिलेगी 3 लाख 48 हजार रुपए सैलरी, देखें डिटेल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com