पंडरी में राजधानीवासियों से हुए रू-ब-रू हुए सीएम भूपेश बघेल, इस स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में उन्नयन करने का किया घोषणा
पंडरी में राजधानीवासियों से हुए रू-ब-रू हुए सीएम भूपेश बघेल, CM Bhupesh Baghel met the residents of the capital in Pandri
CM Bhupesh Baghel in Pandri
CM Bhupesh Baghel in Pandri रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि युवाओं के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में आईटीआई के उन्नयन हेतु 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आईटीआई में रोजगार परक नये कोर्स का संचालन किया जाएगा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सकें। इसी तरह रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के भी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ किए जाएंगे। बघेल आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नगरवासियों से भेंट-मुलाकात में रूबरू होने के बाद संबोधित कर रहे थे।
Read More : देश के इन बैंकों में सबसे सुरक्षित रहेगा आपका पैसा, कभी नहीं डूबेगी खून-पसीने की कमाई
CM Bhupesh Baghel in Pandri मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई में बेहतर अवसर दिलाने के लिए नये-नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये जा रहेे हैं। हाल में ही चार नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इसे मिलाकर अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जनता को दी ये सौगातें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में उन्नयन करने और गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णाेद्धार कराने की घोषणा की। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड कराने, कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण और 50 वर्ष पुराने जवाहर-गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक, माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक, भावना नगर में राठौर कॉलोनी में रामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण कराने की स्वीकृति दी। इसी प्रकार वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में-कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक-भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक, – गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण कराने की घोषणा की।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से चर्चा
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भी रू-ब-रू हुए। बच्चों से बातचीत की। बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम की छात्रा एलिसा मसीह ने बताया कि मैं छठवीं कक्षा में थी तो पिता जी का देहांत हो गया था। घर की परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। किन्तु राज्य सरकार की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत मुझे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिला। एलिसा ने मुख्यमंत्री को बेहतर शिक्षा की सुविधा दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। अर्पिता गुप्ता ने बताया कि आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाईब्रेरी, लैब, खेल मैदान आदि की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सभी टीचर सपोर्टिव हैं और अच्छे ढ़ंग से पढ़ाते हैं।
Read More : Akshaya Tritiya 2023 : अक्षय तृतीया इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 125 साल बाद दिखेगा पंचग्रही योग
अब रस्सी कूद भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में
रितिक वर्मा में रस्सी कुद खेल को भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल करने का मुख्यमंत्री से अपील की। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रस्सी कुद खेल को भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए रस्सी कूद खेल को भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल करने अधिकारियों ने निर्देश किया।

Facebook


