भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच चंडी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, भालुओं के साथ गुजारा वक्त

CM Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ में भेंट मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार तीन जंगली भालूओ से भी मुलाकात करने पहुंचे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच चंडी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, भालुओं के साथ गुजारा वक्त
Modified Date: December 15, 2022 / 03:04 pm IST
Published Date: December 15, 2022 3:04 pm IST

महासमुंद : CM Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ में भेंट मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार तीन जंगली भालूओ से भी मुलाकात करने पहुंचे। पहाड़ी पर स्वतंत्र घूमने वाले भालूओं का स्थानीय लोगों से हालचाल जाना और उस मनोरम स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें : आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल ने 10 बिंदुओं पर मांगा जवाब, जानें कौन हैं वे बिंदु 

चंडी मंदिर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

CM Bhupesh Baghel :  बता दें कि, महासमुंद जिले के खल्लारी विधान सभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम एम के बहारा मे कार्यक्रम समापन के बाद प्रसिद्ध चंडी मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन पूजन के बाद पहाड़ी पर हमेशा स्वतंत्र विचरण करने वाले भालूओं को देखने के लिए दलबल सहित पहुंचे। कुछ वक्त भालूओं के साथ गुजारने के बाद मुख्यमंत्री ने चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने की पीड़िता को सुरक्षा देने की बात, प्रदेश के इस राज्यमंत्री पर लग रहे रेप के आरोप 

CM Bhupesh Baghel :  गौरतलब है कि जंगली भालूओं के प्रतिदिन मंदिर आने के कारण भारत में प्रसिद्ध चंडी मंदिर मे पूरे भारत भर से दर्शनार्थी पहुँचते हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.