CM Sai Congratulated Team India: एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, सीएम साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, एक्स पर कही ये दिल छू लेने वाली बात

एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, सीएम साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, एक्स पर कही ये दिल छू लेने वाली बात, CM Sai Congratulated Team India

CM Sai Congratulated Team India: एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, सीएम साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, एक्स पर कही ये दिल छू लेने वाली बात
Modified Date: March 8, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: March 8, 2026 11:35 pm IST

रायपुर: CM Sai Congratulated Team India मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है।

CM Sai Congratulated Team India उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्ति की कि भविष्य में भी हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे।

भारत के टॉप-3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई

IND vs NZ T20 WC Final Highlights टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 92 रन बनाए। टीम ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। 20वें ओवर से 24 रन आए।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।