BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and Live Updates: सीएम साय ने जताया PM मोदी और पेट्रोलियम मंत्री का आभार, पेट्रोल पर VAT कम करने पर मिली थी प्रशंसा

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सरकार की …

Dageshwar DewanganUpdated on 06 Mar 2025 | 9:20 pm
Today News and Live Updates

Today News and Live Updates:  रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर वैट टैक्स कम करने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर वैट कम करने का फैसला लिया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रेरणादायी शब्दों के लिए हार्दिक आभार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा-अर्चना की और हर्षिल में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मां गंगा के प्रति गहरी आस्था जताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्हें दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का मौका मिला और काशी तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा, "मां गंगा की कृपा से मैं आज उनके मायके मुखबा गांव आया हूं। यह उनका दुलार और स्नेह है कि मैं उनके इस बच्चे के रूप में यहां खड़ा हूं। पीएम ने यह भी दोहराया कि काशी में उन्होंने कहा था, "मुझे मां गंगा ने बुलाया है।

 

नई दिल्लीः चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर..

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है।" उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं..."

 

बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी कौशांबी से गिरफ्तारः उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने बताया कि आतंकी के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल समेत अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है।

Read More : MP News: स्कूल में अब बच्चों को नहीं मार सकेंगे शिक्षक, होगी कड़ी कार्रवाई, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामाः विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और ट्रंप की नीतियों पर खुलकर बात की।

राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। लेकिन इस बार उनके निशाने पर भाजपा या उसका कोई नेता नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हैं। अय्यर ने राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी करके जहां कांग्रेस को परेशान कर दिया, वहीं भाजपा को कटाक्ष करने का मौका दे दिया। मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है- जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने तो मैंने और कई अन्य लोगों ने इस पर सवाल उठाया था, क्योंकि वह एक एयरलाइन पायलट थे, यूनिवर्सिटी में दो बार फेल हुए थे, उन्हें प्रधानमंत्री कैसे बनाया जा सकता था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं ​है कि वीडियो कब शूट किया गया था। शायद यह अय्यर के किसी हालिया इंटरव्यू का हो सकता है।

Read More : Nagariya Nikay Incentive Amount: होली से पहले नगरीय निकायों के लिए बड़ा ऐलान, इस काम के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि 

उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। वे सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही पीएम हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

06 Mar 2025 | 8:17 pm

Kanker Breaking News: NIA ने 4 नक्सल सहयोगियों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में अंतागढ़ के कांग्रेस नेता भुवन जैन भी शामिल

कांकेर: NIA ने 4 नक्सल सहयोगियों को किया गिरफ्तार
सेना के जवान की हत्या के मामले में NIA की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में अंतागढ़ के कांग्रेस नेता भुवन जैन भी शामिल
मामले में अब तक 10 लोगों को हो चुकी है गिरफ्तारी
सुरेश सलाम, शैलेन्द्र बघेल, अंदूराम सलाम शामिल

06 Mar 2025 | 8:15 pm

Betul Breaking Updates: कोयला खदान हादसा.. घटना में 3 लोगों की मौत

बैतूल: कोयला खदान हादसा
घटना में 3 लोगों की मौत
तीनों के शव को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

06 Mar 2025 | 8:14 pm

Jagdalpur Breaking News: पूर्व विधायक रेखचंद जैन के कार से टकराई बाइक.. हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत

जगदलपुर: पूर्व विधायक रेखचंद जैन के कार से टकराई बाइक
हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
कोडेनार के पास हुआ हादसा

06 Mar 2025 | 7:55 pm

Chhatarpur Breaking News: थाना प्रभारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, थाना प्रभारी अरविंद कुजूर का घर पर मिला शव

छतरपुर: थाना प्रभारी ने गोली मारकर की खुदकुशी
थाना प्रभारी अरविंद कुजूर का घर पर मिला शव
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे

06 Mar 2025 | 7:54 pm

Korba Breaking News: पाली जंगल में मिली अधजली लाश की हुई पहचान.. लिविंग में रह रही थी मृतिका शशिकला

कोरबा: पाली जंगल में मिली अधजली लाश की हुई पहचान
लिविंग में रह रही थी मृतिका शशिकला
शिक्षिका का प्रेमी ही निकला आरोपी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पाली थाना क्षेत्र के रावा गांव का मामला

06 Mar 2025 | 7:53 pm

Dindori Breaking News: जिले में तीन अलग अलग सड़क हादसे 2 लोगों की मौत, 4 लोग घायल

डिंडौरी- जिले में तीन अलग अलग सड़क हादसे
2 लोगों की मौत, 4 लोग घायल , इलाज जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र और अस्पताल चौकी की घटना

06 Mar 2025 | 7:52 pm

Vidisha Breaking News: 3 बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 2 युवकों की मौके पर मौत, 5 गंभीर

विदिशा- 3 बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
2 युवकों की मौके पर मौत, 5 गंभीर , इलाज जारी
विदिशा सागर की घटना

06 Mar 2025 | 7:21 pm

Raipur Breaking News: पेट्रोल पर 1 रू/प्रति लीटर VAT कम करने पर CM साय ने PM और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया

रायपुर: पेट्रोल पर 1 रू प्रति लीटर वैट टैक्स कम करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया ,

सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़वासियों के हितों का ध्यान रखते हुए हमारी सरकार ने पेट्रोल पर 1 रुपए प्रति लीटर वैट कम करने का निर्णय लिया है। यह कदम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ,

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है!,

आपके प्रेरणादायी शब्दों के लिए हार्दिक आभार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

06 Mar 2025 | 7:20 pm

Dhamtari Breaking News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता..मादागिरी पहाड़ी में हुई थी नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों को देख समान छोड़ कर भागे थे नक्सली

धमतरी: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
दो दिन पहले हुई थी नक्सली मुठभेड़
मादागिरी पहाड़ी में हुई थी नक्सली मुठभेड़
सुरक्षाबलों को देख समान छोड़ कर भागे थे नक्सली
नक्सली वर्दी ,नक्सल साहित्य और अन्य समाग्री बरामद
DRG टीम की कार्रवाई

06 Mar 2025 | 7:19 pm

Betul Breaking News: भूमिगत कोयला खदान में हादसा, खदान का 10 मीटर हिस्सा ढहने की खबर

बैतूल: भूमिगत कोयला खदान में हादसा
खदान का 10 मीटर हिस्सा ढहने की खबर
खदान में 4 कर्मियों की दबने से मौत की सूचना
कलेक्टर, SP, रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना
कन्टीन्यूअर्स माइनिंग सेक्शन में हुआ हादसा

06 Mar 2025 | 6:52 pm

Khargone Breaking News: अवैध हथियार पर पुलिस की कार्रवाई.. आरोपी से 6 देशी कट्टा और पिस्टल जब्त, भीकनगांव थाना पुलिस की कार्रवाई

खरगोन: अवैध हथियार पर पुलिस की कार्रवाई
आरोपी से 6 देशी कट्टा और पिस्टल जब्त
जब्त हथियारों की कीमच 1.10 हजार रुपए
आरोपी के कब्जे से कार भी किया गया जब्त
भीकनगांव थाना पुलिस की कार्रवाई

06 Mar 2025 | 6:51 pm

Raipur Breaking News: निगम में चल रहा भ्रष्टाचार मामले में निलंबित अधिकारियों को बचाने का खेल, अधिकारियों को वापस जोन 9 में किया गया पदस्थ

Raipur Breaking News: निगम में चल रहा भ्रष्टाचार मामले में निलंबित अधिकारियों को बचाने का खेल

15 दिन पहले निलंबित अधिकारियों को वापस जोन 9 में किया गया पदस्थ

सब इंजीनियर रुचि साहू और जयनंदन डहरिया को 19 फरवरी को किया गया था निलंबित

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मामले में निलंबित किए गए थे दोनों सब इंजीनियर

IBC 24 ने किया था भ्रष्टाचार का खुलासा

NIT की जांच में भी निर्माण में भ्रष्टाचार का हुआ है खुलासा

नगर निगम जोन 9 का मामला

IBC 24 को मिली निलंबित अधिकारियों की बहाली के ऑर्डर की कॉपी

06 Mar 2025 | 6:49 pm

Sakti Breaking News: मां महामाया ज्वेलर्स में IT की रेड.. 6 से अधिक ऑफिसर कर रहे जांच

सक्ती-
मां महामाया ज्वेलर्स में IT की रेड
6 से अधिक ऑफिसर कर रहे जांच
दोपहर 2 बजे से पहुंची है IT की टीम

06 Mar 2025 | 6:22 pm

Raipur Breaking News: उमरिया सड़क हादसे में मारने वाले पांच मृतकों की हुईं पहचान, मृतक उरला, गजीनगर और बीरगांव के रहने वाले

उमरिया सड़क हादसे में मारने वाले पांच मृतकों की हुईं पहचान

मोहम्मद फिरोज 47 साल, मोहम्मद मिराज खान 35 साल, मोहम्मद 35 साल, मोहम्मद किताबुद्दीन 30 साल , मोहम्मद हसनैन 40 साल और अमजद खान 34 साल की हुई हादसे में मौत, मृतक उरला, गजीनगर और बीरगांव के रहने वाले

 

 

06 Mar 2025 | 6:20 pm

Mungeli Breaking News: हाइवा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार.. 26 फरवरी को हुई थी चोरी

मुंगेली- हाइवा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
जरहागांव थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को हुई थी चोरी
गुजरात से चोरी का हाइवा बरामद

06 Mar 2025 | 6:02 pm

Mahasamund News: मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

महासमुंद-
मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश जारी
आरोपी के पास से 2 बाइक बरामद
तुमगांव थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

06 Mar 2025 | 5:53 pm

Bhilai News: होटल के अंदर गंदगी मिलने पर निगम की कार्रवाई

भिलाई:
होटल के अंदर गंदगी मिलने पर निगम की कार्रवाई
अशोका बिरयानी सेंटर पर 30 हजार रुपए का जुर्माना
ढिल्लन होटल पर भी 5 हजार रुपए का फाइन लगाया

06 Mar 2025 | 5:24 pm

Damoh News: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

दमोह-
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
एक युवक की मौके पर मौत, 3 गंभीर
पथरिया थाना क्षेत्र की घटना

06 Mar 2025 | 5:22 pm

Satna News: केमिकल गोदाम में लगी आग

सतना: केमिकल गोदाम में लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
कोलगवां थाना क्षेत्र के भाटिया बेला की घटना

06 Mar 2025 | 5:13 pm

Jaipur News: मैं समझता हूं कि जिस व्यक्ति ने छात्रों को यह अनुमति देने से मना किया होगा, उसकी हमारे देश में कोई श्रद्धा नहीं है- मंत्री मदन दिलावर

जयपुर: राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(AMU) में छात्रों को होली खेलने की अनुमति न दिए जाने पर कहा, “यह हमारा दुर्भाग्य है। विश्वविद्यालय के छात्रों को होली मनाने की अनुमति न देना और वह भी यूनिवर्सिटी के भवन में नहीं बल्कि कैंपस में बने एक क्लब में… मैं समझता हूं कि जिस व्यक्ति ने छात्रों को यह अनुमति देने से मना किया होगा, उसकी हमारे देश में कोई श्रद्धा नहीं है। वह भारत के प्रति वफादार नहीं है… ऐसे लोगों की जितनी निंदा की जाए वह कम है।”

 

06 Mar 2025 | 5:11 pm

Patna News: तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं- मंत्री प्रेम कुमार

पटना: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, “तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो अब सत्ता में नहीं आने वाले हैं। उन्हें सत्ता मिली थी और लंबे समय तक बिहार में काम करने का मौका मिला था लेकिन बिहार में क्या हुआ, बिहार में घोटाले हुए, बिहार पीछे चला गया था…अब लोग उनकी बातों में नहीं आने वाले…बिहार की जनता NDA, नीतीश कुमार के साथ खड़ी है…हम आने वाले समय में सरकार बनाएंगे…”

 

 

06 Mar 2025 | 4:55 pm

Bhopal News: पुलिस हिरासत से ASI पवन रघुवंशी फरार

भोपाल

BIG BREAKING

पुलिस हिरासत से ASI पवन रघुवंशी फरार

ठगी के मामलें में आरोपी को बचाने के बदलें में 25 लाख रिश्वत की किश्त 5 लाख लेते पुलिस ने किया था कल गिरफ्तार..

कार्रवाई के बाद घर से बरामद हुए थे 15 लाख कैश..

पूछताछ के दौरान पवन रघुवंशी फरार…..

06 Mar 2025 | 4:55 pm

Jabalpur News: ATM कार्ड खरीदने वाली गिरोह का पर्दाफाश

जबलपुर- ATM कार्ड खरीदने वाली गिरोह का पर्दाफाश

गरीबों के बैंकखाते खुलवाकर 2 हज़ार रु में खरीदते थे ATM

गरीबों के ATM कार्ड दिल्ली में ठगों को बेचकर कमाते थे लाखों

साईबर फ़्रॉड में इस्तेमाल किए जाते थे गरीबों के बैंकखाते और ATM

GRP थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से 11 ATM कार्ड बरामद।

06 Mar 2025 | 4:54 pm

Lucknow News: केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश सरकार के पास भी धन की कमी नहीं है- मायावती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 4 बार मेरे नेतृत्व में रही सरकार ने सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का ऐतिहासिक सुधार जमीन पर उतारकर दिखाया है…वैसे तो वर्तमान में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार यूपी को देश का ग्रोथ इंजन होने का दावा करते हुए नहीं थकती है लेकिन आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य होने के बावजूद यहां के लोगों के जीवन की जो शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, बिजली, पानी आदि बुनियादी जरूरतों को लेकर दुर्दशा है वो किसी से छिपी हुई नहीं है। केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश सरकार के पास भी धन की कमी नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल यहां के गरीब लोगों के हित, कल्याण के लिए और इनके जीवन सुधार में सही से नहीं होना, यह काफी चिंताजनक बात है…”

 

06 Mar 2025 | 4:52 pm

Mathura News:10 मार्च को श्री कृष्ण जन्मभूमि में रंगोत्सव है- मथुरा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह

मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा के जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा, “ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध होली है। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में बहुत हर्षोल्लास के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है… 7 और 8 मार्च को बरसाना में लड्डू और लट्ठमार होली है। 9 मार्च को नंदगाव में लट्ठमार होली है। 10 मार्च को श्री कृष्ण जन्मभूमि में रंगोत्सव है… गोकुल में भी 11 मार्च को होली मनाई जाएगी… गलियों में थीम पेंटिंग और साफ-सफाई कराई गई है। पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था की गई है…”

 

 

06 Mar 2025 | 4:49 pm

Dhamtari News: कौशिल्या देवांगन होंगी नगर निगम धमतरी की सभापति

धमतरी-
कौशिल्या देवांगन होंगी नगर निगम धमतरी की सभापति
सोरिद वार्ड से BJP पार्षद है कौशिल्या देवांगन
कांग्रेस की पूर्णिमा रजक को 25 मतों से दी मात
कौशल्या देवांगन के पक्ष में 33 मत मिले

06 Mar 2025 | 3:05 pm

MP Crime News: बदमाशों ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला

धार: बदमाशों ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला
पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला
हमले में दोनों युवक घायस, इलाज जारी
घटना का वीडियो वायरल
डेहरी पुलिस चौकी की घटना

06 Mar 2025 | 2:47 pm

Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस महिला पत्रकारों का कलम वीरांगना सम्मान से कर रही सम्मानित

रायपुर ब्रेकिंग ,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस महिला पत्रकारों का कलम वीरांगना सम्मान से कर रही सम्मानित ,

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , प्रदेश के सह प्रभारी विजय जांगिड़ मौजूद

06 Mar 2025 | 2:42 pm

Pathalgaon Crime News: चाचा ने की भतीजी की हत्या

पत्थलगांव: चाचा ने की भतीजी की हत्या
आरोपी और उसके भाई में हुआ था विवाद
विवाद के बाद आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
बागबहार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
छातासराई गांव की घटना

06 Mar 2025 | 2:25 pm

Manendragarh News: सिद्धबाबा पहाड़ में लगी आग

मनेंद्रगढ़: सिद्धबाबा पहाड़ में लगी आग
पहाड़ ऊपर है प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम
मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
वन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी सूचना

06 Mar 2025 | 2:22 pm

Indore News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, बैलगाड़ी रेस की प्रैक्टिस के दौरान हुआ विवाद

इंदौर: दो पक्षों में जमकर मारपीट
बैलगाड़ी रेस की प्रैक्टिस के दौरान हुआ विवाद
मारपीट में 6 लोग घायल, इलाज जारी
मारपीट का वीडियो भी आया सामने
सिमरोल थाना पुलिस जांच में जुटी

06 Mar 2025 | 2:15 pm

Raigarh News: अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

रायगढ़: अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
केलो डैम के साहिल ढाबा पर चला बुलडोजर
सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था ढाबा
शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
SDM, तहसीलदार मौके पर रहे मौजूद

06 Mar 2025 | 2:13 pm

Indore News: तिछा फाल के पास मोतीखेड़ा रोड पर दो पक्षों में हुआ विवाद

इंदौर : तिछा फाल के पास मोतीखेड़ा रोड पर दो पक्षों में हुआ विवाद

बैलगाड़ी रेस की प्रैक्टिस के दौरान हुआ विवाद

अलग अलग गांव के रहने वाले थे दोनों पक्ष

घटना का वीडियो भी आया सामने

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में किया गया भर्ती

सिमरोल थाना पुलिस जांच में जुटी

06 Mar 2025 | 2:13 pm

Jabalpur News: पूर्व PM राजीव गांधी के छात्रजीवन पर सवाल उठाकर अपनों से घिरे अय्यर

जबलपुर- पूर्व PM राजीव गांधी के छात्रजीवन पर सवाल उठाकर अपनों से घिरे अय्यर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा की X पोस्ट

अय्यर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के टॉपर थे पर पॉलिटिक्स में रहे अपूर्ण

यदि राजीव गांधी छात्र जीवन में फेल हुए तो PM के रूप में हुए सफल

अय्यर के बयानों से कई बार हुआ कांग्रेस पार्टी को नुकसान।

06 Mar 2025 | 2:07 pm

Bhopal News: एमपी पुलिस के अभ्यर्थी पहुंचे भोपाल, रिजल्ट घोषित नहीं होने से नाराज है हजारों अभ्यर्थी

भोपाल

एमपी पुलिस के अभ्यर्थी पहुंचे भोपाल

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे शाहजहांनी पार्क

रिजल्ट घोषित नहीं होने से नाराज है हजारों अभ्यर्थी…

नवंबर 2024 में हुआ था फिजिकल…

अब तक नहीं आया फाइनल रिजल्ट…

58 हजार आवेदकों ने दिया था फिजिकल टेस्ट…

साढ़े सात हजार पदों पर होनी है भर्ती….

जून 2023 सितंबर में निकाली गई थी पुलिस भर्ती….

06 Mar 2025 | 2:07 pm

Raipur News: नक्सल पीड़ित परिवार अपनी मांगों को लेकर 25 मार्च से पदयात्रा करेंगे

रायपुर ब्रेकिंग

नक्सल पीड़ित परिवार अपनी मांगों को लेकर 25 मार्च से पदयात्रा करेंगे

राजनांदगांव से राजधानी तक पैदल आएंगे ,

मुख्यमंत्री , डिप्टी CM और गृह मंत्री से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे ,

आवास , आर्थिक सहायता , सरकारी नौकरी की मांग है,

लम्बे समय से सरकार से अपना वादा पूरा करने की मांग कर रहे है

06 Mar 2025 | 2:04 pm

CG News: प्रदेश के निजी स्कूलों में नहीं होंगे प्री बोर्ड एग्जाम, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुए आदेश

ब्रेकिंग
प्रदेश के निजी स्कूलों में नहीं होंगे प्री बोर्ड एग्जाम

5वी और 8वी बोर्ड के नही होंगे एग्जाम

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुए आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

06 Mar 2025 | 2:03 pm

Surajpur News: जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

सूरजपुर: जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में हंगामा
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हमला
ओडगी जनपद पंचायत पर जारी है उपाध्यक्ष पर वोटिंग

06 Mar 2025 | 1:45 pm

Jabalpur Accident: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जबलपुर: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार
खितौला थाना क्षेत्र के मझगवां की घटना

06 Mar 2025 | 1:40 pm

Tikamgarh News: गांधी चौराहे पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान को लेकर जताया विरोध

टीकमगढ़
गांधी चौराहे पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान को लेकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में नोंकझोंक
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौराहे पर किया प्रदर्श

06 Mar 2025 | 1:37 pm

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं होगा होली मिलन समारोह

वाराणसी, UP
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं होगा होली मिलन समारोह
काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश पांडेय बोले
एडमिनिस्ट्रेशन को होली मिलन समारोह को नहीं रोकना चाहिए
AMU प्रशासन को मामले पर एक बार जरूर सोचना चाहिए
काशी हिंदू विश्वविद्यालय सभी धर्म को मिलाकर चलने का काम करता है
होली मिलन समारोह की अनुमति न देकर पूरे हिंदुओं को चुनौती दी है: बजरंग दल
BHU में सर्व धर्म समभाव के आयोजन को स्वीकृत दी जाती है: बजरंग दल
AMU के सिर्फ हिंदू धर्म से जुड़ी आयोजन को अनुमति न देना दुर्भाग्यपूर्ण : बजरंग दल

06 Mar 2025 | 1:30 pm

DA Hike News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ओदश जारी

ब्रेकिंग,

सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

53 प्रतिशत किया गया महंगाई भत्ता

बजट में वित्त मंत्री ने की थी घोषणा

06 Mar 2025 | 1:28 pm

CG Naxal News: जवानों को मिली बड़ी सफलता, 8 लाख के 2 इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

पखांजूर- 8 लाख के 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार
दोनों नक्सली हत्या, आगजनी जैसे कई मामले में रहे है शामिल
पुलिस बल और CRPF जवानों ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में रहे है सक्रिय
गढ़चिरौली के जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से किया गिरफ्तार

06 Mar 2025 | 1:26 pm

Jhabua News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 अज्ञात लोगों पर किया मामला दर्ज

झाबुआ- अपडेट
पुलिसकर्मियों पर पथराव करने का मामला
मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
150 अज्ञात लोगों पर किया मामला दर्ज
32 लोगों पर नामजद हुई FIR
5 लोगों पर की जिला बदर की कार्रवाई
32 लोगों पर नामजद हुई FIR
डीजे साउंड संचालकों ने किया था पुलिस पर पथराव
झाबुआ कोतवाली में मामला हुआ दर्ज
SDOP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

06 Mar 2025 | 1:16 pm

CG News: जनपद और जिला पंचायतों में विपक्ष के खरीद फरोख्त का आरोप

ब्रेकिंग

जनपद और जिला पंचायतों में विपक्ष के खरीद फरोख्त का आरोप

विपक्ष के सदन से बहिर्गमन पर विजय शर्मा का बयान

बीजेपी लोकतंत्र का सम्मान करने वाले पार्टी है,

जनादेश जो आ गया सो आ गया

विष्णुदेव की सरकार से नहीं सक पा रहे कांग्रेसी

अब Evm के बाद दूसरा शिगुफा छोड़ रहे हैं,

अभी इन्हे कई और शिगूफे ढूंढने होंगे

बीजेपी की न रफ्तार रुकेगी, ना आकर रुकेगा

06 Mar 2025 | 1:15 pm

Gwalior News: पंडोखर धाम में बड़ा आयोजन

ग्वालियर
पंडोखर धाम में बड़ा आयोजन
देश-विदेश के लोग होंगे इकट्ठा,
12 से 30 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम,
संत गुरुशरण महाराज बोले….
पंडोखर धाम में बड़ा उत्सव होने वाला है,
भारत के साथ देश-विदेश की बड़ी हस्तियां आने वाली है,
विदेशी लोग पंडोखर धाम में भारतीय संस्कृति में अनुष्ठान करेंगे,
हवन की प्रक्रिया में शामिल होंगे,
कुश्ती, दंगल, आध्यात्मिक, संगीत जैसे अन्य कार्यक्रम भी होंगे- गुरूशरण

06 Mar 2025 | 1:04 pm

Mohammad Shami News: क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बरेली-
क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
मैच के दौरान शमी के जूस पीते वायरल वीडियो पर भड़के मौलाना
शमी ने रोजा नहीं रखकर शरीयत के नियमों का उल्लंघन किया:
इस्लाम में जो धार्मिक कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं
उनका पालन हर मुसलमान के लिए अनिवार्य है
क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन धार्मिक जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए

06 Mar 2025 | 1:00 pm

MP News: दूसरा ट्रायल रन में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाना शुरू

धार: दूसरा ट्रायल रन में यूका के कचरे को जलाना शुरू
850 से अधिक डिग्री तापमान पर जलाया जा रहा कचरा
दूसरे ट्रायल रन में 10 टन कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से जलेगा

06 Mar 2025 | 12:55 pm

Gwalior News: पंडोखर धाम के संत गुरुशरण महाराज की बड़ी मांग, भारत की राजधानी दिल्ली छोड़कर अयोध्या होनी चाहिए

ग्वालियर-
पंडोखर धाम के संत गुरुशरण महाराज की बड़ी मांग,
भारत की राजधानी दिल्ली छोड़कर, अयोध्या होनी चाहिए,
अयोध्या जब हो जाएगी,
तो जो रामराज्य के समय अयोध्या का परिक्षेत्र था,
सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक इससे पूरी दुनिया एक हो जाएंगी,
क्योंकि रामराज्य वो क्षमता है,
जो पिछड़े हुए है, बिछड़े हुए, जो चले गए है, वो सब एक हो जाएंगे,
मुझे अपने श्रीराम पर इतना विश्वास है,
POK भी एक हो जाएगा- गुरुशरण महाराज

06 Mar 2025 | 12:34 pm

Jabalpur News: सूचना आयुक्त पर HC ने ठोका 40 हजार रुपए का जुर्माना

जबलपुर – सूचना आयुक्त पर HC ने ठोंका 40 हजार रु का जुर्माना

आवेदक को 2 लाख 38 हजार की जानकारी मुफ्त देने के आदेश

सूचना आयुक्त सरकार के एजेंट के रूप में काम ना करे- HC

भोपाल के फ़िल्म मेकर नीरज निगम की याचिका पर HC ने दिया आदेश

आवेदक को 30 दिनों के अंदर नही दी गई थी RTI की जानकारी

30 दिनों के बाद जानकारी के बदले आवेदक से मांगे गए थे 2 लाख 38 हजार रु

HC के आदेश के बाद भी सूचना आयुक्त ने ख़ारिज कर दी थी RTI अपील

06 Mar 2025 | 12:28 pm

Bhopal News: मानसरोवर कॉम्लेक्स की दुकान में लगी आग, समय रहते पाया आग पर काबू

भोपाल। मानसरोवर कॉम्लेक्स की दुकान में लगी आग। होम डेकोरेशन और वाल पेपर की दुकान में लगी आग। आग लगने का कारण अज्ञात। समय रहते पाया आग पर काबू,बड़ा हादसा टला। अगर आग बढ़ती तो कई और दुकानों को ले सकती थी अपनी चपेट में। कॉम्प्लेक्स में लगभग 700 दुकान।

06 Mar 2025 | 12:01 pm

Bhopal News: भोपाल में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, मेट्रो रेल कम्पनी ने तय की समय सीमा

भोपाल। भोपाल में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो। मेट्रो रेल कम्पनी ने तय की समय सीमा। 15 अगस्त से एम्स से सुभाष नगर तक मेट्रो चलाने की तैयारी। सबसे पहले 6.22 किमी में चलेगी मेट्रो। बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी का बयान। कल विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने किया था निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मेट्रो के अधिकारियों ने बताया। 15 अगस्त से सुभाष नगर से एम्स तक एक रूट पर शुरू होगी मेट्रो। शहर के सभी रूट पर मेट्रो शुरू होने में लगेगा 2 से 3 साल का समय।

06 Mar 2025 | 11:58 am

Jammu News: लंदन में विदेश मंत्री जयशंकर के कश्मीर पर दिए गए बयान पर बोले कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा

जम्मू:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा का बयान
लंदन में विदेश मंत्री जयशंकर के कश्मीर पर दिए गए बयान पर बोले
वे ऐसे मुद्दों को किस तरह से पेश करके क्या हासिल करना चाहते हैं
संसद में पहले ही एक प्रस्ताव पारित हो चुका है POK भारत का हिस्सा है
इस अवसर पर इसे उठाना, मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या है

06 Mar 2025 | 11:40 am

Morena News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन पर FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप

मुरैना –
भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन पर FIR दर्ज
भाजपा ब्लॉक महामंत्री ने कराई FIR
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पुलिस ने जिनेश जैन सहित 2 बदमाशों पर मामला दर्ज
पुलिस बदमाशों सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष की तलाश में जुटी
अंबाह थाना इलाके का मामला

06 Mar 2025 | 11:31 am

PM Modi Live: उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है।” उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं…”

06 Mar 2025 | 11:19 am

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी का संबोधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया अभिनंदन

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं… उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो या G20 बैठकों का आयोजन हो, या UCC जैसे कानूनों को लागू करना हो ये सभी कार्य प्रधानमंत्री से प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन से पूरे हुए हैं। उत्तराखंड में जब भी कोई आपदा आई है, प्रधानमंत्री ने उसके निवारण में हमारा साथ दिया है, चाहे वह जोशीमठ में भूस्खलन की घटना हो, सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना हो या हाल ही में चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन की घटना हो…”

06 Mar 2025 | 11:07 am

PM Modi Visit Uttarakhand: उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, ट्रेक और बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

06 Mar 2025 | 10:59 am

Shajapur News: दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट

शाजापुर: दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट
दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
मारपीट में 4 लोग घायल, इलाज जारी
सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात
कोतवाली थाना क्षेत्र के कांजा गांव का मामला

06 Mar 2025 | 10:52 am

Bilaspur News: ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला

बिलासपुर: ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला
हमले में ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती
खेत में काम करने जा रहा था ग्रामीण
कठमुंडा के तुरतुरिया खार में हुई घटना
तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला

06 Mar 2025 | 10:46 am

Bilaspur News : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिकाओं को धमकाया, हिंदू नेता पर FIR

बिलासपुर: प्राइवेट स्कूल की शिक्षिकाओं को धमकाने का मामला
हिंदू नेता धनंजय गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज
शिक्षिकाओं को वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
SP से शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने दर्ज किया केस
तोरवा थाने में भी अलग से मारपीट का मामला किया है दर्ज

06 Mar 2025 | 10:35 am

Uproar by Khalistani Supporters: ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, विदेश मंत्री जयशंकर की कार रोकने की कोशिश

लंदनः ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा
विदेश मंत्री जयशंकर की कार रोकने की कोशिश
लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक में कार्यक्रम में पहुंचे थे जयशंकर
तिरंगा लेकर जयशंकर के सामने पहुंचे, राष्ट्र ध्वज को फाड़ा
कार्यक्रम में जयशंकर ने कश्मीर,रेसिप्रोकेल टैरिफ बात की

06 Mar 2025 | 10:29 am

International Master League Tournament : इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी आज पहुंचेंगे रायपुर

रायपुरः 8 मार्च से होगा इंटरनेशनल मास्टर लीग टूर्नामेंट का आयोजन

आज इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी पहुंचेंगे रायपुर…

रायपुर एयरपोर्ट पर 2.45 पर खिलाड़ी आएंगे रायपुर…

इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच होगा क्रिकेट मैच…

कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का किया था निरीक्षण…

8 से 14 और 16 मार्च को इंटरनेशन मास्टर लीग का होगा आयोजन…

क्रिकेट प्रेमियों को दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मिलेगा मौका..

06 Mar 2025 | 10:20 am

Holi Special Train: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने की 4 होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा

रायपुरः रेलवे ने की 4 होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
गोंदिया से छपरा और पटना के बीच चलेंगी 2-2 ट्रेनें…
11, 12, 13, 14 मार्च को चलेंगी ट्रेनें…
गोंदिया से दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड होते जाएगी छपरा की ट्रेन…
पटना जाने वाली ट्रेन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ से गुजरेगी….

06 Mar 2025 | 10:09 am

Vidisha News : वन विकास निगम की जमीन पर कब्जा, चला बुलडोजर

विदिशा: वन विकास निगम की जमीन पर चला बुलडोजर
150 कर्मचारियों ने 14 ट्रैक्टर और दो JCB से फसलों को किया नष्ट
विभाग की जमीन पर वर्षों से था अतिक्रमणकारियों का कब्जा
2 दिन में 255 हेक्टेयर जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
शहरखेड़ा में वन विकास निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

06 Mar 2025 | 10:05 am

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं होगा होली मिलन समारोह

अलीगढ़ः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नहीं होगा होली मिलन समारोह
हिंदू छात्रों को होली मिलन की परमिशन नहीं मिली
मोहर्रम का जुलूस हो सकता हैं, तो फिर होली क्यों नहीं: छात्र
AMU में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा: छात्र
मामले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के पास जाएंगे: छात्र
वाइस चांसलर को एड्रेस करते हुए लेटर मिला था: प्रॉक्टर
विशेष आयोजन को करने की मांग की गई थी: प्रॉक्टर
AMU में विशेष आयोजन को करने की अनुमति नहीं: प्रॉक्टर

06 Mar 2025 | 9:53 am

रामानुजगंज: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

रामानुजगंज:  शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
स्कूल की निर्माणाधीन टंकी तोड़ने से नाराज था शिक्षक
परिजनों ने कलेक्टर और DEO से की शिकायत
रामानुजगंज के मेघुलि स्कूल का मामला

06 Mar 2025 | 9:50 am

Chhindwada News : मां ने दो बेटियों को बेरहमी से पीटा

छिंदवाड़ा- मां ने दो बेटियों को बेरहमी से पीटा
छोटी बेटी की मौत, बड़ी बेटी को गंभीर चोट
मां ने पीया फिनायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती
पारिवारिक विवाद के चलते की थी पिटाई
लालबाग कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

06 Mar 2025 | 9:44 am

MP Weather News : अचानक से बदला मौसम का रुख, इन इलाकों में बढ़ी ठंड

भोपालः अचानक से बदला मौसम का रुख …
मार्च में ठंड का एहसास…
राजधानी भोपाल में दिखे शीतलहर जैसे हालात….
10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान …
20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंड हवाएं ….
18 दिन बाद तेज़ गर्मी से मिली राहत …
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुई बर्फबारी के चलते तापमान में हुआ बदलाव …
कश्मीर घाटी से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर …
मौसम विभाग के अनुसार कल के बाद फिरसे तापमान में बढ़त की संभावनाएं …

06 Mar 2025 | 9:42 am

Indore News : साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाशों ने नया तरीका किया ईजाद

इंदौर : साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाशों ने नया तरीका किया ईजाद
एनुअल चार्जेस काटने पर बैंक के खिलाफ युवक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर निकाली भड़ास
सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट को साइबर ठगो ने देख बैंक अधिकारी बनकर ठग लिए 63 हजार रुपए
बैंक अफसर बनकर युवक को भेजे ओटीपी
ठगी का खुलासा होने के बाद युवक ने इंदौर क्राइम ब्रांच में कि मामले की शिकायत

06 Mar 2025 | 9:42 am

Bhopal News : राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में बिजली की कटौती

भोपाल: राजधानी भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में होगी बिजली की कटौती…
3 से 7 घंटे तक रहेगी बिजली का शटडाउन…
विनीत कुंज ,बंजारी ,बीडीए कॉलोनी, वसंत कुंज समेत आस पास के इलाकों में होगी कटौती…
सुबह 9:00 से लेकर शाम के 5:00 तक अलग-अलग समय में होगी कटौती…
बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद रहेगी बिजली…

06 Mar 2025 | 9:40 am

Indore News : कलानी नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी की हत्या

इंदौर : कलानी नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी की हत्या
सचिन चोपड़ा की देर रात गला घोटकर की गई हत्या
हत्या करने वाला व्यक्ति 2 दिन से कपड़ा व्यापारी के घर पर ही था रुका
घटना के वक्त व्यापारी की मां आगे के कमरे में सो रही थी
पत्नी बेटे के साथ गई थी
माइकेएरोड्रम थाना पुलिस कर हत्या के मामले की जांच

06 Mar 2025 | 9:35 am

Pakistan : खुजदार में बीच बाजार में IED विस्फोट, 5 की मौत

बलूचिस्तान, पाकिस्तान:
खुजदार में बीच बाजार में IED विस्फोट
विस्फोट में 5 की मौत, 5 लोग घायल
नाल बाजार में खड़ी बाइक में हुआ था IED बम
विस्फोट के बाद कई वाहनों में लगी आग

06 Mar 2025 | 9:34 am

UP News : राहुल गांधी पर कोर्ट ने 200 रुपये का जुर्माना लगाया

लखनऊ: राहुल गांधी पर कोर्ट ने 200 रुपये का जुर्माना लगाया
राहुल गांधी को 14 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के निर्देश
राहुल गांधी पर सावरकर के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप
जून 2024 में लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में दर्ज हुई थी शिकायत
राहुल ने सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला कहा था

06 Mar 2025 | 9:34 am

नोएडाः सेक्टर-63 के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग

नोएडाः सेक्टर-63 के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में हुए ब्लास्ट
घटना में कोई जनहानि नहीं

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm