CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने निभाया जन चौपाल में किया वादा, महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, इस गांव की दीदियों को मिलीं 50 फ्री सिलाई मशीनें

CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने निभाया जन चौपाल में किया वादा, महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, इस गांव की दीदियों को मिलीं 50 फ्री सिलाई मशीनें

CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने निभाया जन चौपाल में किया वादा, महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, इस गांव की दीदियों को मिलीं 50 फ्री सिलाई मशीनें

CM Vishnu Deo Sai News/Image Credit:IBC24 File

Modified Date: May 23, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: May 23, 2026 8:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री साय की घोषणा के बाद कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं
  • जन चौपाल में महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन की मांग रखी थी
  • महिलाओं ने कहा कि इस मदद से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

रायपुर CM Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo Sai News) ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली थी। महिलाओं ने जन चौपाल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

CM Vishnu Deo Sai News मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

ग्राम कोसरंगी के ग्राम संगठन की दीदी सपना पटेल ने बताया कि मेरे समूह कल जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे गांव आए थे जहां हमने सिलाई मशीन की मांग की जिसके बाद हमे आज जिला प्रशासन द्वारा सिलाई मशीन दे दी गई। मीरा ग्राम संगठन की सदस्य यशोदा मांडले ने बताया कि कल हमारे ग्राम कोसरंगी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था जिसमें हमने सिलाई मशीन की मांग की थी और हमें सिलाई मशीन मिल गई।

दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

CM Vishnu Deo Sai News मांग जल्द पूरी होने पर उत्साहित दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी जरूरत को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.