CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने निभाया जान चौपाल में किया वादा, महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, इस गांव की दीदियों को मिलीं 50 फ्री सिलाई मशीनें
CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने निभाया जान चौपाल में किया वादा, महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, इस गांव की दीदियों को मिलीं 50 फ्री सिलाई मशीनें
CM Vishnu Deo Sai News/Image Credit:IBC24 File
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
मुख्यमंत्री साय ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली थी। महिलाओं ने जन चौपाल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
ग्राम कोसरंगी के ग्राम संगठन की दीदी सपना पटेल ने बताया कि मेरे समूह कल जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे गांव आए थे जहां हमने सिलाई मशीन की मांग की जिसके बाद हमे आज जिला प्रशासन द्वारा सिलाई मशीन दे दी गई। मीरा ग्राम संगठन की सदस्य यशोदा मांडले ने बताया कि कल हमारे ग्राम कोसरंगी में मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम था जिसमें हमने सिलाई मशीन की मांग की थी और हमें सिलाई मशीन मिल गई।
मांग जल्द पूरी होने पर उत्साहित दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी जरूरत को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होगा।
भी पढ़ें
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


