CM Vishnudeo Sai News: 62वें जन्मदिन पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

CM Vishnudeo Sai News: ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।

CM Vishnudeo Sai News: 62वें जन्मदिन पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

CM Vishnudeo Sai News/Image Credit: CG DOR

Modified Date: February 21, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: February 21, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे सीएम विष्णुदेव साय।
  • जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सीएम साय ने की पूजा।
  • सीएम साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना।

CM Vishnudeo Sai News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य (CM Vishnudeo Sai News) सदस्य भी उपस्थित थे।

सीएम साय ने की मंदिर परिसर में परिक्रमा

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए (CM Vishnudeo Sai News)  सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

CM Vishnudeo Sai News:  इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, (CM Vishnudeo Sai News)  कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.