आरक्षण विधेयक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 3 जनवरी को निकालेगी महारैली

Ads

आरक्षण विधेयक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 3 जनवरी को निकालेगी महारैली! Congress big rally on January 3 on issue reservation

  •  
  • Publish Date - December 26, 2022 / 04:41 PM IST,
    Updated On - December 26, 2022 / 04:41 PM IST

Congress protest

रायपुर। Congress big rally on January 3 प्रदेश में आरक्षण विधेयक को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। आरक्षण बिल को लेकर फिलहाल गवर्नर और राज्य सरकार के बीच की तकरार का अंत दिखाई नहीं दे रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस ने 3 जनवरी को इस मुद्दे पर महारैली निकालने का फैसला लिया है।

Read More: काम से घर लौटते ही पत्नी ने कह दी ये बात, पति का ठनका माथा, फावड़े से कर दिया ताबड़तोड़ वार 

Congress big rally on January 3 वहीं इस मुद्दे को लेकर सीएम भूपेश बघेल का एक बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि विधेयक पर राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं कर रही है। लगातार टालने का बहाना ढूंढ रही है। आखिर राज्यपाल का विधि सलाहकार विस से बड़ा क्या है?

Read More: अमेरिका में ‘Bomb Cyclone’ का कहर, अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत, हजारों उड़ानें रद्द 

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। परीक्षण करने का काम हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट का है। राज्यपाल के संतुष्टि के लिए जवाब भेंजे है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राज्य सरकार ने नए आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किया है लेकिन इसपर राज्यपाल द्वारा अबतक हस्ताक्षर नहीं किया गया है। अब कांग्रेस अपनी मांग और आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर 3 जनवरी को रायपुर में महारैली निकालेगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक