Congress Vidhayak Dal Baithak: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस! विधायक दल की बैठक में बनी विशेष रणनीति, कवासी लखमा भी हुए शामिल

Ads

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस! विधायक दल की बैठक में बनी विशेष रणनीति, Congress Vidhayak Dal Baithak ke Faisle

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 08:01 PM IST

रायपुरः Congress Vidhayak Dal Baithak: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होने वाला है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम विषयों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सरकार को घेरने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसके अलावा कांग्रेस नकटी अतिक्रमण तोड़फोड़ मामले पर स्थगन प्रस्ताव लाएंगी।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। अपने बातों से मुकरे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इनके राज्य में रेत माफिया लोगों की जान ले रहे हैं। जिंदा जला रहे हैं। इनके राज्य में शराब गल- गली बिक रही है। ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर सरकार हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

कल से शुरू होगा 5 दिन का मानसून सत्र

Congress Vidhayak Dal Baithak: छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र भले ही छोटा हो, लेकिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष भी जवाब देने की रणनीति तैयार कर चुका है। बता दें कि इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के तहत अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं। खास बात यह है कि सवाल पूछने वालों में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं। ऐसे में सरकार को लगभग सभी विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देना पड़ सकता है।