Corona Case in Raipur. Image Source- IBC24 AI
रायपुर। Corona Case in Raipur: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण ने भी दस्तक दे दी है। राजधानी में कोरोना का एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। पिछले 20 दिनों में प्रदेश में कोरोना के चार मरीज सामने आ चुके हैं।
Corona Case in Raipur: इधर, स्वाइन फ्लू का संक्रमण भी लगातार चिंता बढ़ा रहा है। बीते डेढ़ महीने में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 72 मरीज सामने आए हैं। इनमें से फिलहाल 13 मरीज एक्टिव हैं, जबकि 8 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेशभर की बात करें तो अब तक स्वाइन फ्लू के 158 मरीज सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि प्रदेश के हर जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच अब राजधानी में कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, कोरोना मरीज की स्थिति और संक्रमण से जुड़े अन्य विवरणों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।