जिले में बढ़ रहे अपराध! कहीं अवैध शराब खपाते युवक पकड़ाया, तो कहीं महंगे मोबाईल बेचने की जुगत में लगे युव को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने एक ओर जहां मोबाइल चोर को कई नग महंगे मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब की खेत खपाते भी धर दबोचा है।

जिले में बढ़ रहे अपराध! कहीं अवैध शराब खपाते युवक पकड़ाया, तो कहीं महंगे मोबाईल बेचने की जुगत में लगे युव को पुलिस ने दबोचा

dhamtari crime news

Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 7, 2022 12:43 pm IST

dhamtari crime news: धमतरी। धमतरी जिले में अपराध हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रहे है, इसी कड़ी में आज पुलिस ने दोहरी सफलता प्राप्त की है, पुलिस ने एक ओर जहां मोबाइल चोर को कई नग महंगे मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब की खेत खपाते भी धर दबोचा है।

read more:  ख़ुशख़बरी ! अब नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, ‘ऑन द स्पॉट’ नौकरी देने की हो रही प्‍लानिंग

साईबर सेल और नगरी पुलिस ने एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के 8 मंहगे मोबाइल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि साईबर सेल और नगरी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी। राजा बड़ा नगरी में दंतेश्वरी मंदिर के पास एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिस पर पकडे गए युवक ग्राम भटगांव निवासी महेश ध्रुव ने बताया वे चोरी की मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। वही पुलिस ने आरोपी के पास से 8 मोबाइल बरामद किए हैं।

read more:  अमिताभ बच्चन के family में शामिल हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानें कैसे…

वहीं धमतरी जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मगरलोड क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। एक बाद फिर मगरलोड पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है….जिसके पास से 17 पौव्वा देशी शराब बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की ग्राम मेघा में गौठान के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सुचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को शराब बेचते रंगे हाथ पकडा। पुलिस की माने तो आरोपी मुकेश साहू के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब बरामद हुआ….फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com