Dantewada Murder Mystery Solved: पुलिस ने गाँव में फैलाई अफवाह.. ‘आ रही कंकाल ढूंढने वाली मशीन’.. एक-एक कर सामने आने लगे क़त्ल के आरोपी.. जानें किस तरह हुआ 2 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा

Ads

Dantewada Murder Mystery Solved: दंतेवाड़ा में दो साल पुराना गुमशुदगी मामला हत्या निकला, पुलिस ने कंकाल बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा।

Dantewada Murder Mystery Solved || Image- IBC24News File

HIGHLIGHTS
  • दंतेवाड़ा में महिला गुमशुदगी मामला हत्या का निकला।
  • पुलिस ने गांव में दफन महिला का कंकाल बरामद किया।
  • अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद में हुई महिला की हत्या।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने दो साल पुराने गुमशुदगी मामले का बड़ा खुलासा किया है। (Dantewada Murder Mystery Solved) लंबे समय से लापता महिला की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या कर शव को गांव में दफना दिया गया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फिर से खोला गया पुराना फ़ाइल

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में पुलिस टीम पुराने गुमशुदगी मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रामदई कश्यप नाम की महिला के मामले को फिर से खोला गया। पहले इस मामले में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला था, लेकिन दोबारा जांच शुरू होने पर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी।

कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। इसमें पता चला कि रामदई कश्यप की लगातार पाण्डू करटम नाम के व्यक्ति से बात होती थी, जो डीआरजी जवान बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस गांव तोयलंका पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। (Dantewada Murder Mystery Solved) जांच में सामने आया कि रामदई कश्यप और पाण्डू करटम के बीच करीबी संबंध थे। इस बात की जानकारी पाण्डू की पत्नी कमली करटम को भी थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर कमली नाराज रहती थी और उसने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश बनाई।

गला दबाकर हत्या, फिर शव दफनाया

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रात के समय रामदई कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पिकअप वाहन में रखकर गांव के पास नाले के किनारे ले जाया गया और वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

काम आया पुलिस का तरीका

जांच के दौरान पुलिस ने गांव में यह जानकारी फैलाई कि जल्द ही कंकाल खोजने वाली मशीन लाई जाएगी। इसके बाद आरोपी घबरा गए और धीरे-धीरे अपना जुर्म कबूल कर लिया। (Dantewada Murder Mystery Solved) कमली करटम की निशानदेही पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। खुदाई में प्लास्टिक की बोरी में मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के लिए मुख्य आरोपी को एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के कारण यह पूरी वारदात हुई। फिलहाल पुलिस ने कमली करटम और लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. दंतेवाड़ा में महिला का शव कहां मिला?

महिला का कंकाल गांव के पास नाले किनारे जमीन में दफन हालत में मिला।

Q2. पुलिस ने मामले का खुलासा कैसे किया?

कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Q3. हत्या की वजह क्या बताई गई है?

पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई थी।

ताजा खबर