Dhamtari Crime News: बॉयफ्रेंड को MP से घर बुलाकर रंगरलियां मना रही थी आंगनबाड़ी सहायिका! खुली पति की नींद तो ठनका माथा, आधी रात को ही दे दी ये खौफनाक सजा

Ads

बॉयफ्रेंड को MP से घर बुलाकर रंगरलियां मना रही थी आंगनबाड़ी सहायिका! Dhamtari Crime News: Wife's lover murdered in Kereganv

  • Reported By: Devendra Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:42 PM IST

Dhamtari Crime News:

धमतरीः Dhamtari Crime News: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन जब यही प्यार रिश्तों की मर्यादा लांघ जाए तो उसका अंजाम अक्सर खौफनाक होता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया है। यहां एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से गला काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Dhamtari Crime News: दरअसल, केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका पूर्णिमा सोरी की करीब एक साल पहले मोबाइल पर मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी से दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदली। फिर दोनों के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले पूर्णिमा अपनी दो बच्चियों को लेकर प्रेमी के घर मंदसौर गई थी। चार-पांच दिन वहां रहने के बाद वह वापस लौट आई, लेकिन इश्क का सिलसिला नहीं रुका। 8 जुलाई की शाम शंकर एक बार फिर धमतरी पहुंचा और सीधे प्रेमिका के घर आ गया। रात में सभी ने साथ खाना खाया। घर के उसी हॉल में पति, पत्नी और दोनों बच्चियां और पत्नी का प्रेमी सभी सो गए। शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यही घर खून से रंग जाएगा।

रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी की नींद खुली। तो उसने पत्नी पूर्णिमा और शंकर को आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर योगेंद्र भड़क गया। उसने कुल्हाड़ी से शंकर के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में शंकर बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद पूर्णिमा खुद गंभीर रूप से घायल शंकर को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इन्हें भी पढ़ेंः-