Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़

Ads

Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 03:41 PM IST

Dhamtari Triveni Nandgiri News /Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • गोकुल वाटिका में 28 वर्षीय त्रिवेणी नंदगिरि कर रही हैं धूनी तपस्या
  • 12 से 3 बजे तक आग की धूनी के बीच बैठकर कर रही हैं साधना
  • धमतरी सहित महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन के लिए

Dhamtari Triveni Nandgiri News: आग… तपिश… और कठिन साधना… आज के आधुनिक दौर में जहां लोग AC और कूलर के बिना कुछ घंटे भी नहीं रह पाते, वहीं धमतरी में एक 28 वर्षीय युवती ऐसी तपस्या कर रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोपहर की भीषण गर्मी में चारों तरफ जलती धूनी और बीच में अडिग बैठी एक साधिका… कौन है यह युवती…? क्या है उसकी साधना का उद्देश्य… और क्यों दूर-दूर से लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं।

आखिर कौन है त्रिवेणी नंदगिरि?

धमतरी के गोकुल वाटिका में 28 वर्षीय त्रिवेणी नंदगिरि (Dhamtari Triveni Nandgiri News) की अनोखी तपस्या आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। जिसे देखने दूर-दराज के क्षेत्रों और यहां तक कि महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी ने पांच दिनों तक धूनी तपस्या करने का संकल्प लिया है। तपती दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वे जलती धूनी के बीच बैठती हैं। चारों तरफ आग की तपिश के बावजूद वे शांत भाव से एक ही स्थान पर ध्यान में लीन रहती हैं, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। परिजनों और श्रद्धालुओं का कहना है कि त्रिवेणी को देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त है। यही कारण है कि वे इतनी भीषण गर्मी और आग की तपिश को आसानी से सह पा रही हैं।

पिछले वर्ष की थी जल समाधि

Dhamtari Triveni Nandgiri News त्रिवेणी का कहना है कि समाज के दुखों और परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने कड़ी तपस्या का मार्ग चुना है। उनका मानना है कि साधना के जरिए वह सकारात्मक ऊर्जा फैला सकती हैं। यह पहली बार नहीं है जब त्रिवेणी ने ऐसी कठिन तपस्या की हो। आपको बता दें कि त्रिवेणी ने पिछले वर्ष भी जल समाधि लेकर साधना की थी।

ये भी पढ़ें

त्रिवेणी नंदगिरि कौन हैं?

वे धमतरी में धूनी तपस्या कर रही 28 वर्षीय साधिका हैं, जिनकी साधना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह तपस्या कहां की जा रही है

धमतरी जिले के गोकुल वाटिका परिसर में यह साधना की जा रही है।

धूनी तपस्या कितने दिनों की है?

त्रिवेणी नंदगिरि ने पांच दिनों तक धूनी तपस्या करने का संकल्प लिया है।

साधना का समय क्या है?

वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आग की धूनी के बीच बैठकर साधना कर रही हैं।

लोग उन्हें देखने क्यों पहुंच रहे हैं?

आग और भीषण गर्मी के बीच की जा रही इस कठिन साधना को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।