‘कांग्रेस की सरकार सत्ता में है यह क्या कर रहे हैं? किसे संरक्षण दे रहे हैं? पहले ये बताएं’ PCC चीफ के बयान पर धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान

Ads

धरमलाल कौशिक ने कई अहम मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पार्टी पर निशाना साधा है! Dharam Lal Kaushik Targets Congress

  •  
  • Publish Date - January 10, 2023 / 12:44 PM IST,
    Updated On - January 10, 2023 / 12:44 PM IST

रायपुर: Dharam Lal Kaushik Targets Congress छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब लगभग एक साल से भी कम समय रह गया है। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में पारा गरमाने लगा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लगातार भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कई अहम मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पार्टी पर निशाना साधा है।

Read More: उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, कड़ाके की ठंड को देखते हुए जेल में बंद कैदियों को दी जाएगी ये सुविधा 

Dharam Lal Kaushik Targets Congress धरमलाल कौशिक ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी हाथ जोड़ो अ​भियान चलाते रहें, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री तो विश्व जोड़ने का काम कर रहे हैं। G20 सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिंदुस्तान आएंगे। एक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भी आयोजित किया गया है। हम दर्शनीय स्थल, ऐतिहासिक पौराणिक स्थलों को दिखाएंगे।

Read More: सोयाबीन और मूंगफली समेत इन तेलों में आई गिरावट, सस्ता हो सकता है खाने का तेल! 

वहीं, उन्होंने पीसीसी चीफ के धर्मांतरण वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लोगों को भड़काने और धमकाने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में है यह क्या कर रहे हैं? किसे संरक्षण दे रहे हैं? पहले ये बताएं। बता दें कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बीजेपी के 15 साल बनाम 5 साल को लेकर जनता के बीच जाएगी। बीजेपी की 15 साल की नाकामियां गिनाएंगे, बीजेपी के 15 साल से हमारा 5 साल भारी होगा..हम 5 साल की उपलब्धियों को जनता को बताने में सफल होंगे।

Read More: बज गया 2023 का बिगुल! बीजेपी के ‘कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ’ के जवाब में कांग्रेस का ’15 साल बनाम 5 साल’ अभियान

उन्होंने 15 बनाम 5 साल के मुद्दे पर कहा कि ये सड़के बनवा नहीं पा रहे हैं, वादाखिलाफी में उतर आए हैं। शराबबंदी को लेकर कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई, बोधघाट परियोजना केवल जनता को दिखाते रहे। ये किस तरह से बोल रहे है 15 साल बनाम 5 साल ? हमने 15 साल में जो बिल्डिंग बनाई थी, ये उसकी मरम्मत, पुताई नहीं करवा पाए।

Read More: #PathaanTrailer: भारी बवाल के बीच फिल्म पठान का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों को एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डोज

धरमलाल कौशिक ने संसद कमिटी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि किसी ना किसी प्रतिनिधिमंडल का यहां पर दौरा होना चाहिए। यहां की चीजों को देखते रहना चाहिए। ट्राइबल को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर और क्या किया जा सकता है? जितने भी कमेटी आएंगे उनका हमे स्वागत करना चाहिए। उन्होंने निष्क्रिय लोगों को पार्टी से हटाने के सवाल पर कहा कि ये पार्टी की एक सतत प्रक्रिया है परिवर्तन होते रहते हैं। परिवर्तन पहले भी होते रहे हैं, पार्टी सोच समझकर तय करती है।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक