UP Weather Update Today | Photo Credit: AI
लखनऊ: UP Weather Update Today देशभर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। कई राज्यों में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कहीं जलभराव की समस्या है तो कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बात करें उत्तर प्रदेश की ता यहां भी मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
UP Weather Update Today बता दें कि यहां पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय है। पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। मौसम विभाग ने आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने से पिछले 3-4 दिनों में यूपी में भारी बारिश हुई। मानसूनी रेखा अब दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में 3 दिन कम बारिश होगी। 26 जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा।