सुबह 7:30 से 11:30 तक ही खुलेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

सुबह 7:30 से 11:30 तक ही खुलेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश! District Administration Change Time table of Schools due to Heat

सुबह 7:30 से 11:30 तक ही खुलेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 26, 2022 4:52 pm IST

धमतरी: Change in Time table of Schools छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में भी मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी बढ़ने से लोग दोपहर में घरों से निकलना बंद कर दिए हैं साथ ही कूलर और एसी भी घरों में शुरू हो चुके हैं। हालात को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बता दें कि इस बार प्रदेश में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है, मार्च महीने में ही 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

<<*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>

Change Time table of Schools कलेक्टर पीएस एल्मा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब जिले में स्कूल सुबह ही संचालित किए जाएंगे। स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 तक ही संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है।

Read More: SUV 7-सीटर सेगमेंट में मचने वाला है धमाल, हो रही बड़ी एंट्री.. सबका होगा ‘गेम ओवर’

बता दें कि इससे पहले रायपुर जिला प्रशासन ने भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया था। रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों को दो पालियों में संचालित करने का फैसला लिया है, जिसके तहत पहली पाली में प्रायमरी और मिडिल स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे।

Read More: 10वीं की छात्रा से किया प्यार का इजहार, मना करने पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए कई वार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"