Domestic Flights Cut: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने बढ़ सकती हैं मुश्किलें! टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

Domestic Flights Cut: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने बढ़ सकती हैं मुश्किलें! टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

Domestic Flights Cut: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने बढ़ सकती हैं मुश्किलें! टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

Domestic Flights Cut | Photo Credit: AI

Modified Date: May 30, 2026 / 06:53 am IST
Published Date: May 30, 2026 6:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईंधन दरों ने एयरलाइंस का बजट बिगाड़ा
  • एयर इंडिया ने 900 और इंडिगो ने 7% उड़ानें रद्द कीं
  • दिल्ली फ्लाइट रद्द, अन्य मार्गों पर फेरे घटे

रायपुर: Domestic Flights Cut आसमान में उड़ान भरना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है। विमान ईंधन यानी ATF की बढ़ती कीमतों (ATF Price Hike) के कारण विमानन कंपनियों ने अपने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। देश की दो बड़ी एयरलाइंस, इंडिगो और एयर इंडिया ने जून महीने में अपनी उड़ानों में भारी कटौती (Flight Cuts June 2026) का फैसला किया है। इस फैसले का असर रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है।

Domestic Flights India आसमान छूती ईंधन की कीमतों ने एयरलाइंस कंपनियों का बजट बिगाड़ दिया है। यही वजह है कि जून महीने में एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी उड़ानो में कटौती करने का निर्णय लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक एयरइंडिया एक हफ्ते में लगभग 4400 उड़ान संचालित करती है। इसमें से लगभग 22 प्रतिशत याने लगभग 900 उड़ाने रद्दे करने का निर्णय लिया है। इसी तरह इंडिगो ने भी 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक कंपनियों ने ये निर्णय महंगे ATF के कारण लिया है। क्योंकी मौजूदा दर में उड़ानों का संचालन उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

इस राष्ट्रव्यापी कटौती का असर छत्तीसगढ़ के रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों को अब कम विकल्प मिलेंगे और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली जाने वाली अपनी एक फ्लाइट को अगले आदेश तक पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों के फेरे घटा दिए हैं। रायपुर से चलने वाली लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में 7 दिन के बजाय सिर्फ 4 दिन उड़ान भरेगी। इसके अलावा पुणे-चेन्नई फ्लाइट को भी हफ्ते में 7 दिन की जगह महज 3 दिन चलाने का निर्णय लिया गया है।

उड़ानें घटने और ईंधन महंगा होने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। हवाई किराए जो पहले ही 20 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, अब उड़ानों की संख्या कम होने से बची हुई फ्लाइट्स की टिकटों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में किराया और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।