Vande Bharat: राहुल गांधी के ‘ऑटो मोड’ के क्या हैं चुनावी मायने.. क्या 2029 के लिए ग्राउंड कनेक्ट की रणनीति पर काम कर रहे हैं कांग्रेस सांसद?
Rahul Gandhi Latest News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में अपने सरकारी आवास के बाहर ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहने दिखाई दिए।
Rahul Gandhi Latest News/Image Credit: X Handle
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहने दिखाई दिए।
- राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ मुलाक़ात की और उनके साथ लंच भी किया।
- राहुल गांधी की ऑटो चालकों से मुलाकात उनकी जिंदगी को करीब से समझने के लिए थी।
Rahul Gandhi Latest News: नई दिल्ली: दिल्ली की सियासत में आज राहुल गांधी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आए, लेकिन इस बार उनके कपड़े और अंदाज़ दोनों बदले हुए थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में अपने सरकारी आवास के बाहर ऑटो ड्राइवर की वर्दी पहने दिखाई दिए और जैसे ही लोगों ने उन्हें इस नए अवतार में देखा, हर कोई देखता ही रह गया। राहुल गांधी ने यह अनोखा रूप ऑटो चालकों की जिंदगी को करीब से समझने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए अपनाया.।
दरअसल, राहुल गांधी की ऑटो चालकों से मुलाकात उनकी जिंदगी को करीब से समझने के लिए थी। (Rahul Gandhi Latest News) उन्होंने अपने आवास पर कई ऑटो ड्राइवरों को बुलाया, उनसे लंबी बातचीत की और उनके रोजमर्रा के संघर्षों को सुना। ऑटो चालकों ने राहुल गांधी को बताया कि बढ़ती महंगाई, सीएनजी के दाम और पुलिस-प्रशासन की परेशानियों ने उनकी जिंदगी मुश्किल बना दी है।
मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने न केवल ऑटो चालकों से उनके काम, कमाई और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी दिक्कतों पर लंबी बातचीत की, बल्कि उनके साथ बैठकर जमीन पर सादा भोजन भी किया। राहुल ने बेहद संजीदगी से उनकी बातें सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। (Rahul Gandhi Latest News) आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह आम लोगों के बीच पहुंचे हों। अब सवाल है कि क्या राहुल गांधी 2029 की राजनीति के लिए फिर से ग्राउंड कनेक्ट की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Rahul Gandhi Latest News: इससे पहले भी वे अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अन्य कार्यक्रमों के दौरान कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ सफर, कभी मैकेनिक की दुकान पर काम और अब ऑटो ड्राइवर की वर्दी में। (Rahul Gandhi Latest News) यानी राहुल गांधी का ये अंदाज़ सीधे तौर पर मजदूर, मध्यम वर्ग और शहरी गरीब वोटर्स को साधने की कोशिश है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: DK को मौका..बाबा से धोखा’, फिर बाहर आया ‘ढाई साल’ वाला जिन्न! भूपेश की सफाई में है कितनी सच्चाई?
- शह मात The Big Debate: राज्यसभा की रेस, ‘तीसरी सीट’ का सस्पेंस! किसका दांव होने वाला है भारी, क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपनी सीट?
- Anant Singh Viral Video Case: बढ़ शक्ति है इस दिग्गज विधायक की मुश्किलें, सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल, फिर से शुरू होगी जांच

Facebook


