GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights: बेकार गई सूर्यवंशी की पारी, इस खिलाड़ी ने अकेले पलट दिया मैच… फाइनल में पहुंची जीटी, RCB से होगी खिताबी जंग

 GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights: IPL 2026 क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली।

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights: बेकार गई सूर्यवंशी की पारी, इस खिलाड़ी ने अकेले पलट दिया मैच… फाइनल में पहुंची जीटी, RCB से होगी खिताबी जंग

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights/Image Credit: Social Media X

Modified Date: May 30, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: May 29, 2026 11:45 pm IST

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlightsशुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी के शानदार सफर का अंत कर दिया और सात विकेट से जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली। जहां सामना मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। इस सत्र में नया इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली और आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़कर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया।

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights जवाब में गिल और साइ सुदर्शन ने पहले विकेट के लिये 77 गेंद में 167 रन की साझेदारी करके मैच को रॉयल्स की जद से बाहर कर दिया और गुजरात ने आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। गिल ने 53 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बनाये जबकि सुदर्शन ने 32 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। सुदर्शन एक बार फिर अजीब ढंग से हिट विकेट होकर लौटे।

RCB से होगी खिताबी जंग

गुजरात का सामना रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा जिसने उसे धर्मशाला में हराया था। पहली बार 2022 में आईपीएल खेलकर खिताब जीतने वाली गुजरात का यह तीसरा फाइनल है। राजस्थान के लिये अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पावरप्ले में विकेट नहीं मिली और बाकी गेंदबाजों ने निराश किया। गिल और सुदर्शन ने खालिस क्रिकेट शॉट खेलते हुए भी तेजी से रन बनाये। विश्व कप टीम से बाहर रहे गिल ने अपनी इस पारी के दम पर भारत की टी20 टीम में वापसी का दावा पुख्ता कर दिया है।

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights इससे पहले पिछले क्वालीफायर की तुलना में मैदान में आज ज्यादा भीड़ थी और अधिकांश दर्शक 15 बरस के सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आये थे। सूर्यवंशी ने कैगिसो रबाडा और जैसन होल्डर जैसे बेहतरीन गेंदबाजों को दमदार शॉट्स लगाये। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के विकेट गंवाने के बाद सूर्यवंशी ने संभलकर बल्लेबाजी की । मोहम्मद सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें शरीर पर शॉर्ट लैंग्थ गेंद और बाउंसर डालने के इरादे से ही उतरे थे। लगातार दूसरा मैच इसी पिच पर होने से गेंद बल्ले पर उतनी आसानी से नहीं आ रही थी जैसे एलिमिनेटर में देखा था। शुरूआत में सूर्यवंशी को गेंदबाजों ने खुलकर खेलने नहीं दिया । इसके बावजूद उन्होंने बेखौफ खेल जारी रखा और रबाडा को 153 किमी की रफ्तार से शानदार छक्का जड़ा।

GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights मैच के हालात को देखते हुए चौथे नंबर पर भेजे गए रविंद्र जडेजा (35 गेंद में नाबाद 45) ने तेज गेंदबाजों को खासी नसीहत दी । टेनिस एल्बो से जूझ रहे जडेजा आठवें ओवर में ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए लेकिन डैथ ओवरों में फरेरा की मदद के लिये आये। फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 रन बनाये। सूर्यवंशी को 46 के स्कोर पर साइ सुदर्शन ने जीवनदान भी दिया । इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में छठा अर्धशतक पूरा किया और बीच के ओवरों में जमकर रन बनाये। रबाडा की गेंद हेलमेट पर लगने के बावजूद सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को चारों तरफ शॉट्स लगाये। वह शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन लगातार दूसरे मैच में चूक गए । पिछले मैच में 97 रन पर आउट होने के बाद इस मैच में 96 रन पर विकेट गंवा बैठे। रबाडा की गेंद पर उन्होंने थर्डमैन में कैच थमाया। गुजरात की टीम रॉयल्स को 200 के भीतर रोक देती लेकिन आखिरी ओवर राशिद को देने का फैसला गलत साबित हुआ। फरेरा ने उन्हें चार छक्के लगाकर इस ओवर में 27 रन निकाले।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.