Reported By: Akash rao madne
,Durg Ghar Wapsi News/AI Generated Image
Durg Ghar Wapsi News: दुर्ग जिले में आज जगद्गुरु श्रीमद रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के सान्निध्य में करीब 200 परिवारों ने सनातन धर्म को अपनाते हुए घर वापसी की है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य (पीठाधीश्वर-रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ, नाणीजधाम, महाराष्ट्र) के सान्निध्य में संपन्न एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन, समस्या मार्गदर्शन एवं दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के विराट महापर्व के रूप में परिणत हुआ।
Durg Ghar Wapsi News छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने इस दुर्लभ अवसर पर जगद्गुरु के दर्शन, आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया। जगद्गुरु ने मानव जीवन को संतुलित, सुखी एवं सफल बनाने हेतु तीन सरल किंतु अत्यंत प्रभावशाली सूत्र बताए। समारोह में हजारों श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु के दर्शन कर व्यक्तिगत समस्या मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर करीब 200 परिवारों ने स्वधर्म में पुनः प्रवेश कर सनातन धर्म को अपनाया। इस अवसर पर सैकड़ों साधकों ने भी साधक दीक्षा ग्रहण कर धर्म, साधना और आध्यात्मिक जीवन के पथ पर अग्रसर होने का संकल्प लिया।