Raipur Cyber Crime: राजधानी में शेयर ब्रोकर हुआ ठगी का शिकार, शातिरों ने WhatsApp से ऐसे ठगे 85 लाख रुपए, तरीका उड़ा देगा होश
Raipur Cyber Crime: राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर शेयर ब्रोकर के साथ ही लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
Raipur Cyber Crime/AI Generated Image
- शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर 85 लाख रुपये की ठगी
- व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए शेयर ब्रोकर दंपति को बनाया शिकार
- IPO दिलाने और अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगों ने रकम हड़पी
Raipur Cyber Crime: राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर शेयर ब्रोकर के साथ ही लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 निवासी शेयर ब्रोकर अविनाश लोखंडे और उनकी पत्नी विद्या लोखंडे के साथ 85 लाख रूपये की ठगी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सअप से झांसे में लिया
पुलिस के मुताबिक, जून 2025 में शातिर ठगों (Raipur Cyber Crime) ने व्हाट्सअप के माध्यम से उक्त मोबाइल नंबर 9160591750, 7425982773, 8791931493 से पीड़ित के मोबाइल पर कॉल किया और अपना नाम निशा पटेल, राधव शर्मा और शैलेजा बताया। फिर व्हाट्सअप से IND Money कंपनी में रकम लगाने पर अधिक लाभ मिलने का झांसा दिया। ठगों के झांसे में आकर दंपति ने कंपनी में अपना खाता खुलवाया और अलग-अलग समय पर करीब 85 लाख रुपये निवेश कर दिए।
पीड़ितों के मुताबिक, IPO नंबर नही मिला तब पीड़ित (Raipur Cyber Crime) ने उन नंबरो से संपर्क किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऐप भी काम करना बंद कर दिया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद अविनाश लोखंडे ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Me APK File Scam: सावधान! शादी का कार्ड समझकर खोली APK फाइल, चंद मिनटों में खाली हो गया बैंक अकाउंट, ठगों ने राजधानी में 356 लोगों को बनाया निशाना
- Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक
- Flex Fuel Car Launched: पेट्रोल की टेंशन खत्म? Maruti Wagon R अब नए अंदाज में आई सामने, अब इथेनॉल पर भी चलेगी और बचाएगी ईंधन का खर्च!

Facebook


