Bhilai Car Accident: तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू कार ने उड़ाए पान ठेला और समोसे की दुकानें, युवक-युवती फरार
बेकाबू कार ने उड़ाए पान ठेला और समोसे की दुकानें…Bhilai Car Accident: The havoc of high speed! Uncontrolled car destroyed paan cart

Bhilai Car Accident | Image Source | IBC24
- सेक्टर-6 में तेज रफ्तार कार का कहर,
- पान ठेला और समोसे की दुकान को मारी टक्कर,
- कार चालक और कार में सवार एक युवती मौके से फरार,
भिलाई: Bhilai Car Accident: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन लापरवाही का सबब बन गया। रविवार शाम भिलाई के सेक्टर-6 स्थित बी मार्केट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे लगे पान ठेले और दो समोसे की दुकानों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
Bhilai Car Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त पान की दुकान बंद थी और सड़क किनारे कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर दुकान खुली होती या राहगीर सामने होता तो जानमाल का गंभीर नुकसान हो सकता था।
Bhilai Car Accident: हादसे के तुरंत बाद कार चालक और कार में सवार एक युवती मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, गनीमत रही कि हादसे के समय पान ठेला और समोसे की दुकानें बंद थीं और आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था। इससे कोई जानहानि नहीं हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Car Accident: The havoc of high speed! Uncontrolled car destroyed
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm