CLOSED

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: अलविदा आशा ताई… पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका, आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: डॉ मोहन यादव की अगुवाई में आज कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई थी।

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: अलविदा आशा ताई… पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका, आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026

Modified Date: May 6, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 13, 2026 9:01 am IST


Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: मुंबई : सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत का एक चमकता सितारा, आशा भोसले, हमेशा के लिए विदा हो गईं। उनकी आवाज़, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया, अब केवल याद बनकर रह गई है। उनके अंतिम सफ़र की सामने आई तस्वीरों ने हर संगीत प्रेमी की आंखें नम कर दी हैं।

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: भोपाल: डॉ मोहन यादव की अगुवाई में आज कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 में लागू करने की दिशा में संसद कानून बनाने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया गया।

जानें किन प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर

सीएम डॉ मोहन यादव की अगुवाई में हुई राज्य सरकार की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में किसानों को राहत देते हुए न्यूट्रियंट बेस्ड सब्सिडी को स्वीकृति दी गई, जिसकी राशि पिछले साल से बढ़ाकर 4317 करोड़ रुपये कर दी गई है। सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भी किसानों को प्राथमिकता देने का फैसला किया। साथ ही नक्सल मुक्त अभियान को लेकर अमित शाह के प्रयासों का अभिनंदन किया गया और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ग्रामीण पंचायत विभाग की परियोजना को निरंतरता देने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन परिषद की स्वीकृति को भी जारी रखने का फैसला लिया गया। इसके अलावा मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रही योजनाओं को भी आगे जारी रखने की मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की निरंतरता को भी स्वीकृति दी गई।

कृषि क्षेत्र में मैकेनाइजेशन योजना को जारी रखने का निर्णय लिया गया, वहीं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2024–25 में जहां प्रतिदिन 9.96 लाख लीटर दूध उत्पादन होता था, वह बढ़कर 12.46 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है, जो लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ ही बारिश से फसल खराब होने वाले किसानों को फसल बीमा का लाभ देने और राहत प्रदान करने का भी मुख्यमंत्री ने ऐलान किया।


Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026: कांकेर: माओवादी संगठन में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में सक्रिय महिला नक्सली रूपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों ने रूपी की तलाश में विशेष अभियान चलाया हुआ था। इसी अभियान के तहत माचपल्ली (छोटे बेठिया) के जंगल में हुई मुठभेड़ में उसे ढेर करने का दावा किया गया है। रूपी लंबे समय से सुरक्षाबलों की वांछित सूची में शामिल थी। उसके अधिकांश साथी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके थे, लेकिन वह जंगलों में रहकर नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी। रुपी पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था। मौके पर महिला नक्सली के शव के साथ एक हथियार और दूसरे सामन भजि बरामद किये गए हैं।

“नक्सल एरिया कमांडर रूपी, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था, छोटे बेतिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारी गई। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार के साथ शव बरामद किया गया”: SP कांकेर निखिल राखेचा

नक्सलियों का डंप बरामद

Live Breaking News and Latest Updates 13th April 2026:  इस मुठभेड़ की खबर से इतर छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ के जवानों ने ढेकुनपानी जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक डंप बरामद किया। इस डंप से 2 टिफिन बम, 70 जिलेटिन की छड़ें, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown