Bhilai Crime News : मीटिंग के बहाने अकाउंटेंट को बुलाया लॉज, भागने लगी तो हाथ पकड़कर शुरू कर दी अश्लील हरकत, भनक पड़ते ही पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

भिलाई में महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोपी लक्की जार्ज के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसी इलाके में जुलूस निकाला और बाद में जेल भेज दिया।

Bhilai Crime News : मीटिंग के बहाने अकाउंटेंट को बुलाया लॉज, भागने लगी तो हाथ पकड़कर शुरू कर दी अश्लील हरकत, भनक पड़ते ही पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

Bhilai Crime News / Image Source : Ibc24


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: March 12, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: March 12, 2026 10:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई में महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोपी पर पुलिस का बड़ा एक्शन।
  • आरोपी लक्की जार्ज का उसी इलाके में जुलूस निकाला गया।
  • पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

भिलाई : Bhilai Crime News छत्तीसगढ़ के भिलाई में अपनी महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले कुख्यात बदमाश लक्की जार्ज के खिलफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है । छावनी पुलिस ने आज आरोपी का उसी जगह जुलूस निकाला, जहाँ उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की गुंडई का डर खत्म करने के लिए बीच रास्ते में उसकी जमकर धुनाई भी की और बाद में उसे जेल भेज दिया।

हाथ पकड़कर शुरू की अश्लील हरकतें

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने ही ऑफिस में एकाउंटेंट का काम करने वाली महिला को मीटिंग के बहाने पावर हाउस के केसरी लॉज में बुलाया था। Bhilai News जब महिला वहाँ से जाने लगी, तो लक्की जार्ज ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने पीड़िता का साहस दिखाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई और अपने पति व पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि यदि वह समय रहते वहाँ से नहीं भागती, तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता। इस दौरान हुई झड़प में महिला के शरीर पर खरोंच के निशान भी आए हैं। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छावनी थाना पुलिस ने कल रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

नामी गुंडा है लक्की जार्ज

उल्लेखनीय है कि लक्की जार्ज क्षेत्र का एक नामी गुंडा है, जो भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड में भी शामिल रहा है। Chhattisgarh Crime News वह डेढ़ साल पहले एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अमित जोस का जीजा है और उसके साथ मिलकर कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ सुपेला और भिलाई नगर थाने में भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। आज पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.