Bhilai News: ‘अजीत चाट’ के पीछे का असली चेहरा! बोर्ड पर ‘जय माता दी’ का स्टिकर, पर ऑनलाइन पेमेंट ने खोल दिया बड़ा राज़ …

Ads

भिलाई के देवबलोदा मेले में एक चाट विक्रेता द्वारा कथित रूप से नाम बदलकर ठेला लगाने के आरोप के बाद हंगामा हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:11 PM IST

Bhilai News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • लाई के देवबलोदा मेले में मुस्लिम युवक द्वारा कथित रूप से नाम बदलकर चाट बेचने का आरोप।
  • ऑनलाइन पेमेंट के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर अलग नाम दिखने से मामला उजागर हुआ।
  • विरोध के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

भिलाई : Bhilai News छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित प्रसिद्ध देवबलोदा मेले में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मुस्लिम युवक द्वारा नाम बदलकर चाट बेचने का मामला सामने आया। घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना की सूचना मिलते

कैसे खुला पहचान का राज?

मिली जानकारी के मुताबिक, मेले में एक चाट का ठेला लगा था जिस पर ‘अजीत चाट’ लिखा हुआ था और साथ ही ‘जय माता दी’ के स्टीकर भी लगे थे। Muslim youth Bhilai आने-जाने वाले श्रद्धालु इसे हिंदू दुकानदार का ठेला समझकर चाट खा रहे थे। विवाद तब शुरू हुआ जब एक ग्राहक ने चाट खाने के बाद वहां लगे ऑनलाइन स्कैनर पर पैसे ट्रांसफर किए। जैसे ही ट्रांजेक्शन पूरा हुआ, मोबाइल स्क्रीन पर दुकानदार का नाम ‘अजीत’ के बजाय एक मुस्लिम नाम फ्लैश हुआ। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

मौके पर जमकर हुआ हंगामा

हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। पुलिस अब इस मामले पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है

यह भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित देवबलोदा मेले की है।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

ऑनलाइन भुगतान के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर अलग नाम दिखाई देने के बाद लोगों ने सवाल उठाए।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस मौके पर पहुंची, युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की।