Today Live Breaking News and Updates 1 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 1 September 2026 छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्राकर के घर दबिश (Raid on KK Chandrakar’s house) दी है। बताया जा रहा है कि टीम घर पर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
पूर्व CM के PA केके चंद्राकर के घर ED की रेड, सुबह 6 बजे टीम ने दी दबिश https://t.co/k9juDdAuXY
— IBC24 News (@IBC24News) September 1, 2026