(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Stock Market Today: सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत कमजोर रह सकती है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,192.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसे बाजार के लिए नकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। Q1FY27 GDP के आंकड़े जारी होने के बाद अब बाजार की नजर ऑटो बिक्री, PMI और अमेरिका के रोजगार से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी।
आज कई कंपनियों के शेयर (Stock Market Today) अलग-अलग खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। NLC India की सब्सिडियरी NLC India Renewables ने OREDA के साथ मिलकर 51:49 हिस्सेदारी वाली नई जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है। इसका उद्देश्य ग्रीन एनर्जी पावर प्लांट विकसित करना है। वहीं PVR Inox के बोर्ड ने करीब 300 करोड़ रुपये के 20.69 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। Kotak Mahindra Bank ने CEO अशोक वासवानी के उत्तराधिकारी के लिए अनूप साहा और पारितोष कश्यप के नाम RBI को भेजे हैं।
Milky Mist Dairy Food का मुनाफा करीब 10 गुना बढ़कर 64.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 43.6 फीसदी बढ़ा। LEAP India का मुनाफा 30.3 फीसदी बढ़कर 24.7 करोड़ रुपये रहा। EPL में प्रमोटर कंपनी Epsilon Bidco करीब 26.38 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह सौदा लगभग 1,985 करोड़ रुपये का हो सकता है। E2E Networks ने NVIDIA Blackwell Cloud GPU सेवाओं के लिए एक सॉवरेन AI कंपनी के साथ करीब 1,000 करोड़ रुपये का समझौता किया है।
TBZ में GRT Jewellers करीब 74.12 फीसदी प्रमोटर हिस्सेदारी खरीदने (Stock Market Today) के समझौते में है और अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी ला सकती है। NCC को अगस्त में 430.19 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर मिले हैं। Happiest Minds में 22.106 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का सौदा करीब 1,329.7 करोड़ रुपये का है। Brigade Enterprises कोयंबटूर में करीब 600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट ला रही है। वहीं Cipla ने CTTQ के साथ HER2 बाई-स्पेसिफिक ADC दवा के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और सप्लाई समझौता किया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।