Raipur News: 5 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर सहित जिला कार्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर, आज नवा रायपुर में करेेंगे धरना प्रदर्शन
Raipur News: 5 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर सहित जिला कार्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर, आज नवा रायपुर में करेेंगे धरना प्रदर्शनEmployees of...
Staff Officers United on Strike of durg
रायपुर: Employees of district offices including collector on strike today in raiur 5 सूत्री मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते आज पूरे प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया है। नवा रायपुर के मंत्रालय और h.o.d. बिल्डिंग के तमाम सरकारी विभाग के कर्मचारी छुट्टी पर है । दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार मंत्रालय के तमाम कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा नया रायपुर मेें मौजूद दर्जन भर से ज्यादा सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी छुट्टी पर है।
Employees of district offices including collector on strike today in raiur कलेक्ट्रेट समेत अन्य जिला कार्यालयों के कर्मचारी भी हड़ताल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे को देखते हुए प्रशासन की तरफ से हड़ताल को रोकने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी कामकाज बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालय में हड़ताल चल रही है। जिलों में यह कर्मचारी जिला मुख्यालय में और ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
Employees of district offices including collector on strike today in raiur राजधानी रायपुर में दोपहर 12:00 से नवा रायपुर के धरना स्थल पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने 5 सूत्री मांग को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है। इसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने , सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता देने और नियमित डेली वेजेस और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने जैसी मांग शामिल है अगर सरकार ने आज के आंदोलन के बावजूद उनकी मांग पूरी करने की पहल नहीं की तो 1 अगस्त से यह तमाम सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Facebook


