Foreign Funding in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में विदेशी साजिश!.. इन दो जिलों में खपाये गए अमेरिकी एजेंसी के करोड़ो रुपये, जानें किसने किया सनसनीखेज खुलासा
Illegal Foreign Funding in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में विदेशी फंडिंग का खुलासा, ED जांच में अमेरिकी एजेंसी से जुड़े करोड़ों रुपये मिले
Foreign Funding in CG || Image- IBC24 News Symbolic File
- बस्तर और धमतरी में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का बड़ा खुलासा
- ED ने 6.5 करोड़ रुपये की फॉरेन फंडिंग की जांच शुरू की
- ‘टिमोथी इनिशिएटिव’ संगठन से जुड़े होने की जांच में सामने आया नाम
रायपुर: प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहें जिलों में विदेशी साजिश का खुलासा हुआ है। इन इलाकों में बड़े पैमाने पर विदेशी पैसे भेजे जाने के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। (Illegal Foreign Funding in Chhattisgarh) प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई हैं। ईडी ने ही फॉरेन फंडिंग को लेकर यह चौंकाने वाले खुलासे भी किये है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में शुमार रहे धमतरी और बस्तर में किसी अमेरिकी एजेंसी की तरफ से फंडिंग की गई थी। यह रकम करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये थी। इस राशि को बस्तर और धमतरी के इलाकों में खपाने की जानकारी सामने आई है।
कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल ईडी ने विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में फंडिंग मामले में देशभर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईडी ने 18 और 19 अप्रैल को कई राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी के तहत बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीका मार्क नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया था। इस बीच जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी बैंक डेबिट कार्ड से भारत में बड़ी मात्रा में कैश निकाला जा रहा था।
‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ संगठन का नाम आया सामने
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि, यह मामला “द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)” नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से जुड़ा है। जांच में सामने आया हैं कि, यह संगठन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काम करता है। (Illegal Foreign Funding in Chhattisgarh) बहरहाल विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ इसकी जांच में प्रवर्तन निदेशालय जुटा हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Facebook


