तिल्दा राइस मिल में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख का धान और बारदाने जलकर खाक

Fierce fire in Tilda Rice Mill: आग इतनी भयावह थी की उसे बुझाने के लिए राइस मिल की दीवारों को को तोडना पड़ा। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।

तिल्दा राइस मिल में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख का धान और बारदाने जलकर खाक

Fierce fire in Alexandropolis, bodies of 18 people found

Modified Date: June 23, 2023 / 10:44 pm IST
Published Date: June 23, 2023 10:43 pm IST

Fierce fire in Tilda Rice Mill:  तिल्दा। नेवरा कॉलेज रोड पर स्थित रानू लाल गांधी राइस मिल में शुक्रवार की देर शाम भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का बारदाना और धान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी की उसे बुझाने के लिए राइस मिल की दीवारों को को तोडना पड़ा। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय राइस मिल संचालक ऑफिस में बैठा हुआ था, तभी राइस मील से धुआं निकलने लगा..और देखते ही देखते राइस मिल के रोशनदान और छत से आग की तेज लपटें निकलने लगी.. आग इतनी तेजी से लगी कि वहां मौजूद कर्मचारियों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला।

read more: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच आग लगने की सूचना थाने के साथ बजरंग पावर को दी गई ,जहां से आग बुझाने के लिए सबसे पहले दमकल भेजा गया,, उसके कुछ देर बाद आसपास के अन्य सयंत्रो से भी दमकल पहुंच गए, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की मदद के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका,, बाद में आग बुझाने के लिए राइस मिल की दीवारों को तोड़ा गया और 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद आधा दर्जन दमकलो के सहयोग से राइस मिल के अंदर फैली आग पर काबू पाया जा सका।

read more: PM मोदी से दो कदम आगे निकले इस राज्य के CM, एलन मस्क के सामने रख दिया ये बड़ा प्रस्ताव…

लेकिन तब तक राइस मिल के अंदर रखा बारदाना चावल और सरकारी धान आग में जलकर खाक हो चूका था … इस आगजनी में राइस मिलर को 40 से 50 लाख की हानि होने का अनुमान है। तिल्दा पुलिस ने राइस मिल में लगी आग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com