मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Modified Date: March 9, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: March 9, 2026 12:47 pm IST

बलरामपुर (उप्र), नौ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर बिहार के एक मौलाना के खिलाफ बलरामपुर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि यह मुकदमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मिश्रा द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तहरीर में मौलाना सलीम पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं सलीम

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में