Kondagaon Assembly Elections 2023
अंजय यादव, कोंडागांव
Kondagaon Vidhan Sabha Chunav 2023: आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 20 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं। वहीं मतदान करने आएं सभी मतदाताओँ में मतदान को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे।
मताधिकार का किया उपयोग
इसी कड़ी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव प्रत्याशी लता उसेंडी ने किया मतदान कोंडागांव से दो विधायक रही और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने अपने निवास के नजदीकी मतदान केंद्र सरगीपाल के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
मतदान करने के बाद लता उसेंडी ने IBC 24 से खास चर्चा करते हुए कहा कि, मोदी सरकार की गारंटी का असर मतदाताओं के चेहरे पर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान दिखाई दे रहा है। उन्होंने 100% मतदान का आवाहन करते हुए सभी मतदाताओं से मताधिकार के उपयोग करने का अपील किया है।