Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar: बिहार में दरोगा के 1799 पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, जल्द होगा री-एग्जाम, BPSSC ने इस वजह से लिया फैसला

Ads

Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar: बिहार में दरोगा के 1799 पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, जल्द होगा री-एग्जाम, BPSSC ने इस वजह से लिया फैसला

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 03:47 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 04:03 PM IST

Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar: बिहार में दरोगा के 1799 पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, जल्द होगा री-एग्जाम, BPSSC ने इस वजह से लिया फैसला /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बिहार में 1799 दारोगा पदों की परीक्षा रद्द
  • नई परीक्षा तारीख जल्द जारी होगी
  • अपडेट के लिए BPSSC की वेबसाइट देखें

पटना। Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar: बिहार में दरोगा पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने की सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (Bihar Police Subordinate Services Commission) पटना द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

जल्द जारी होगी नई डेट (BPSSC Exam Date 2026)

आयोग द्वारा जारी गए नोटिस के मुताबिक, 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि रद्द हुई मुख्य परीक्षा के दोबारा आयोजन की नई तारीखों की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे छात्र

Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar परीक्षा में अनियमितता होने की बात को लेकर अभ्यर्थी एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे थे। इसके लिए अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। छात्रों का कहना था कि परीक्षा में अनियमितता हुई है। उसे रद्द करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे। जिसके अब यह फैसला लिया गया है।

इन पदों पर होगी होगी भर्ती (Bihar Police SI Vacancy 2026)

कुल 1799 पदों में से सबसे ज्यादा, 850 पद अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) को 298 सीटें, BC (पिछड़ा वर्ग) को 222, SC को 180, ST को 63, EWS को 42, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 36 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे को 8 पद दिए गए हैं।

जानिए कितना मिलेगा वेतन

चयनित सब-इंस्पेक्टर को हर महीने 35,000 से 40,000 रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे यह नौकरी आर्थिक रूप से भी आकर्षक बन जाती है।

तीन चरणों होगी चयन प्रक्रिया

दरोगा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET/PMT) देना होगा। अंत में चुने गए कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी

ये भी पढ़ें

बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा क्यों रद्द हुई?

BPSSC के अनुसार अपरिहार्य कारणों से मुख्य लिखित परीक्षा रद्द की गई है।

बिहार दारोगा भर्ती में कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत 1799 सब-इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति होनी है।

नई परीक्षा कब होगी?

रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

नई परीक्षा की जानकारी कहां मिलेगी?

अभ्यर्थी परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखें।

दारोगा भर्ती में चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, PET/PMT और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।