Gariaband Police Attack : ख़ाकी ही सुरक्षित नहीं! अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँची पुलिस, बदमाशों ने उनके साथ ही कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक जवान की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

Gariaband Police Attack : ख़ाकी ही सुरक्षित नहीं! अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँची पुलिस, बदमाशों ने उनके साथ ही कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

Gariaband Police Attack / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: March 16, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: March 16, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला।
  • हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल, एक जवान रायपुर रेफर।
  • चार नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, तलाश जारी।

गरियाबंद : Gariaband Police Attack छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले से सनसनीखेज मामला आया है। यहाँ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर शराब बनाने वाले अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक जवान की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

अवैध शराब बनाने वालों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गरियाबंद के कोसमी गांव का है। ( Chhattisgarh Crime News )पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने का बड़ा कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर मैनपुर थाने से तीन पुलिसकर्मी मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, मौके पर मौजूद शराब बनाने वालों ने एकजुट होकर पुलिस टीम को घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

हमले में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

राजधानी में भी हुआ था हमला

गौरतलब यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया हो। Raipur Police Attack News दो दिनों पहले राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने TI और पुलिस जवानों पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने TI का हाथ मरोड़ दिया था, हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..